‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Shaina NC Statement: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए गैस संकट की अफवाहों को खारिज किया और राघव चड्ढा व ओवैसी पर तीखे तंज कसे।
- Written By: आकाश मसने
शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Shaina NC On LPG Crisis: देश में LPG संकट को लेकर छिड़ी बहस के बीच शिवसेना नेता शाइना एनसी ने विपक्ष विशेषकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार पलटवार किया है। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा साफ है और देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है।
कमलनाथ और आनंद शर्मा के बयानों ने बढ़ाई विपक्ष की मुश्किलें
शाइना एनसी ने कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं कमलनाथ और आनंद शर्मा के बयानों का सहारा लेते हुए विपक्षी एकता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय से जनता के बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए अफवाहें फैला रहा था, लेकिन अब उनकी खुद की पार्टी के नेताओं ने सच्चाई स्वीकार कर ली है। शाइना ने तंज कसते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि कांग्रेस के भीतर भी ऐसे नेता हैं जो सच स्वीकार कर रहे हैं। जब आपके अपने ही कह रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो जनता को गुमराह करना बंद कीजिए।
खास लोगों की पार्टी है AAP: Shaina NC
राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे घमासान पर भी शाइना ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वास्तव में एक ‘खास’ पार्टी है जो केवल खास लोगों के लिए काम करती है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। पार्टी के आंतरिक फैसलों पर उन्होंने कहा कि जो दिखता है, वही बिकता है, और AAP का असली चेहरा अब जनता के सामने है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
अमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
ओवैसी और बंगाल सरकार पर प्रहार
असम में असदुद्दीन ओवैसी के ‘मियां’ वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए शाइना ने कहा कि ओवैसी कभी तुष्टीकरण की राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकते। उनका उद्देश्य केवल असम की शांति भंग करना है, लेकिन वहां की जनता मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
वहीं, पश्चिम बंगाल की स्थिति और सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों पर उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी को तीन बार मौका मिला, लेकिन विकास के बजाय केवल कलह और भ्रष्टाचार ही दिखा। बंगाल की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।
