पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, बीजेपी विधायक ने खुद की मटका अड्डे पर छापेमारी
यवतमाल के वणी तालुका में भाजपा के विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार ने अवैध धंधों पर छापेमारी की।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
बीजेपी विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार ने की छापेमारी (फोटो-ट्विटर)
यवतमाल: यवतमाल (Yavatmal) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यवतमाल का वणी (Vani) तालुका कोयला खदानों के लिए पूरे महाराष्ट्र में जाना जाता है। लेकिन, अब वणी अवैध धंधों के शहर में तब्दील हो गया है। ऐसे में अब यहां बीजेपी विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार (Sanjivreddy Bodkurwar) ने आरोप लगाया है कि मटका, जुआ और खुलेआम जुआ चल रहा है और पुलिस जानबूझकर इसे नजरअंदाज कर रही है।
बीजेपी विधायक ने मारी रेड
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा, इसकी जानकारी वणी पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने के बावजूद पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही है। इसलिए विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार ने खुद इस मटका ठिकाने पर छापा मारा और इस तरह के सभी घोटालों की जांच की। फिलहाल इस छापेमारी की घटना से यवतमाल के वणी तालुका में सनसनी मची है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
बंगाल चुनाव: जनसभा में अचानक भावुक हुए PM Modi, एसपीजी को दिए यह निर्देश; जानें क्या थी वजह
यवतमाल से 6 महीने में 34 आदिवासी लड़कियां लापता, ‘लव जिहाद’ के एंगल से जांच शुरू
मारेगांव अस्पताल बेहाल: 40° गर्मी में बंद कूलर-जनरेटर, मरीजों को सुविधाओं का भारी अभाव
पुलिस नहीं करती कोई कार्रवाई
देखा गया की यहां दिन भर काम करने के बाद मजदूर मटका जुआ खेलकर पैसे हार जाता है। इससे कई परिवार बर्बाद हो गये हैं। वहीं दूसरी ओर यहां दिन ब दिन अपराध बढ़ रहा है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन यहां किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में अब सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है, ऐसी चीजें खुलेआम चल रही हैं। इसलिए सवाल उठ रहा है कि क्या अब भी मटका और जुआ जैसे अवैध कारोबार पर रोक लगेगी।
खुलेआम अवैध धंदे
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वणी तालुका में बड़ी संख्या में कोयला खदानें हैं। इस वजह से यहां महाराष्ट्र के साथ-साथ ही दूसरे राज्य के लोग भी बड़ी संख्या में मजदूरी करने यहां आते है। वणी के बारे बताया गया है कि दिन भर काम करके अपना गुजर बसर करने वाले लोग अपने कमाए पैसों से मटका, जुआ, सट्टा खेलते हैं। इस तरह यहां अवैध धंदे सरेआम चल रहे है।
नेता ने खुद किया पर्दाफाश
फिर भी यहां पुलिस कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं है। इसके परिणामस्वरूप, इससे अनेक आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है। ज्ञात हो कि हाल ही में पुलिस ने जिले में आईपीएल क्रिकेट पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी छापेमारी की थी और यह मामला सामने आया था। हालांकि यह मामला ताजा है, लेकिन जिले में अवैध कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे ही एक जुए के अड्डे पर विधायक संजीवरेड्डी बोडकुरवार ने खुद छापा मारकर इस स्थिति का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी मांग की है कि पुलिस इस मामले की जांच करे और जिले में सभी अवैध धंधों पर अंकुश लगाए।
