बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
Bengal Election: झाड़ग्राम में रैली के बाद अचानक झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM Modi, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रधानमंत्री का यह अनोखा अंदाज।
- Written By: सजल रघुवंशी
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pm Modi Jhalmuri Jhargram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं वहां अपनी एक अलग छाप छोड़कर आते हैं। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि पीएम मोदी चुनावी रैली के बाद अचानक से एक झालमुड़ी की दुकान पर रुकेंगे और झालमुड़ी का आनंद लेने लगेंगे। हालांकि पीएम मोदी की यही क्वालिटी भाजपा को फायदा पहुंचाती है क्योंकी ऐसा माना जाता है कि इस तरीके से पीएम मोदी लोगों के बीच अपना विश्वास जल्द स्थापित कर लेते हैं।
दरअसल, रविवार को झाड़ग्राम पहुंचे पीएम मोदी अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। पीएम मोदी ने झालमुड़ी बनवाई और दुकान के बाहर खड़े होकर उसका आनंद लिया।
पीएम मोदी का वीडियो वायरल
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला रुकते ही वहां अचानक से लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आस-पास खड़े लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। अपनी कार से उतरकर पीएम मोदी झालमुड़ी की दुकान पर गए, वहां जाकर उन्होंने अपने लिए झालमुड़ी बनवाई। वहां मौजूद लोगों को भी झालमुड़ी खिलाई और खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी झालमुड़ी का खूब आनंद लिया। अब पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP:निगम-मंडलों में अब परफॉर्मेंस की परीक्षा, हर 6 महीने देनी होगी रिपोर्ट, 3 बार चेतावनी के बाद करेंगे बाहर
MP Rajya Sabha Election: महेश केवट पर भाजपा का बड़ा दांव, राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला हुआ रोचक
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
भाजपा का मिशन 2029, नितिन नवीन की बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील, झारखंड में दिया जीत का मंत्र
PM MODI HAS DONE THE MOST UNTHINKABLE. He got out of his convoy and stopped to grab a quick snack from the local shop at Jhargram. Everyone is fully speechless. pic.twitter.com/exjeNBrIgS — Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) April 19, 2026
पीएम मोदी ने बताया अनुभव
कुछ देर बाद पीएम मोदी ने खुद के एक्स अकाउंट पर झालमुड़ी की दुकान पर रुकने और उसका आनंद लेने की तस्वीरें साझा की। पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान की 4 तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रविवार को बंगाल की चार रैलियों के बीच बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी का आनंद लेते हुए।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से मिला सैटेलाइट फोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
दुकानदार ने क्या बताया?
दुकानदार विक्रम साह के मुताबिक, पीएम मोदी के आगमन की उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। वे अचानक उनकी दुकान पर पहुंचे और कहा कि अच्छी झालमुड़ी बनाइए। इसके बाद विक्रम साह ने मिर्च, मसाले और आचार डालकर झालमुड़ी तैयार की। स्वाद चखने के बाद पीएम मोदी ने उसकी तारीफ करते हुए कहा कि यह काफी बढ़िया बनी है।
