- Hindi News »
- State »
- Big News Devotees Will Now Have Mukhdarshan In Vitthal Temple During Official Mahapuja By Cm
बड़ी खबर! CM द्वारा आधिकारिक महापूजा के दौरान अब विठ्ठल मंदिर में मुखदर्शन करेंगे श्रद्धालु
- Written By: वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र का एक प्रमुख परवन पर्व यानी आषाढ़ी एकादशी। इस खास मौके पर शिंदे-फडणवीस सरकार ने लाखों भक्तों के लिए खुशखबरी दी है। जी हां मुख्यमंत्री द्वारा विट्ठल मंदिर में आधिकारिक महापूजा दौरान भी भगवान विट्ठल का मुखदर्शन जारी रहेगा। गौरतलब हो कि अब तक चली आई परंपरा के अनुसार आधिकारिक महापूजा से चार घंटे पहले विट्ठल दर्शन बंद कर दिया जाता था।
भगवान विट्ठल का मुख दर्शन
इससे हर साल कर्मचारियों को काफी असुविधा होती थी, क्योंकि दर्शन करने के लिए लगी लाइन का समय चार घंटे बढ़ जाता था। ऐसे में अब यात्रियों को इस असुविधा से बचाने के लिए इस साल यह फैसला लिया गया है, कि CM द्वारा हो रही पूजा के दौरान भी यात्री भगवान विट्ठल का मुख दर्शन कर सकेंगे।
इतिहास में पहली बार
जी हां इस नए फैसले के मुताबिक, आषाढ़ी एकादशी पर जब मुख्यमंत्री की पूजा चल रही होगी तब भी मुकदर्शन जारी रहेगा। पालकमंत्री विखे पाटिल ने रात की बैठक में यह जानकारी दी है। आषाढ़ी एकादशी पर मुख्यमंत्री पूजा के लिए सुबह 2:30 बजे पहुंचते हैं और मंदिर में विट्ठल रुक्मिणी की आधिकारिक पूजा और सत्कार कार्यक्रम सुबह 5 बजे तक चलता है। इस बार आषाढ़ी उत्सव के इतिहास में पहली बार उत्सव के दौरान करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु भगवान के मुख दर्शन करेंगे। इस फैसले से वित्त भक्त बेहद खुश है।
सम्बंधित ख़बरें
मनपा सदन में बढ़ी हिंदी भाषी नेताओं की भागीदारी, BMC में पहली बार 10 मनोनीत नगरसेवक, बदला समीकरण
मालेगांव में तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं मेयर; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और बांग्लादेशी घुसपैठ पर मचा बवाल
यवतमाल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी मदद
PMFME योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार, 27.45 करोड़ निवेश, 10.52 करोड़ अनुदान से बदली तस्वीर
श्रद्धालु के हित में फैसला
महाराष्ट्र के लिए आषाढ़ी एकादशी त्यौहार का सबसे खुशी का दिन है। इस दिन भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए भक्तों को 30-30 घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ता है। वहीं, महाराष्ट्र भर से विधायक, सांसद, मंत्री, अधिकारी और उनके कार्यकर्ता वीआईपी के रूप में दर्शन के लिए उमड़ते हैं। इसलिए इस शुभ दिन पर कतार में खड़े सैकड़ों भक्तों को दर्शन से वंचित रहना पड़ता है। इस संबंध में एक साहसिक निर्णय लेते हुए, मुख्यमंत्री शिंदे की सरकार ने आषाढ़ी एकादशी पर मुख्यमंत्री की पूजा के दौरान भी मुखदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।
VIP पास को अब नहीं अनुमति
इस फैसले की घोषणा करते हुए राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि आषाढ़ी एकादशी पर केवल दर्शन कतार में खड़े भक्त ही भगवान के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही विखे पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया है कि आषाढ़ी एकादशी पर गणमान्य व्यक्तियों को दिए जाने वाले दर्शन पास के अलावा किसी भी वीआईपी दर्शन पास को वितरित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, दर्शन कतार में खड़े भक्त आधिकारिक सुबह की पूजा समाप्त होने के बाद पूरे दिन विट्ठल भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
Big news devotees will now have mukhdarshan in vitthal temple during official mahapuja by cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मासिक दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन करना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहता है नियम
Feb 24, 2026 | 01:37 PMटोल पर नहीं गए फिर भी कट गए पैसे? FASTag से गलत कटौती का पैसा ऐसे पाएं वापस, जानें पूरा तरीका
Feb 24, 2026 | 01:33 PMImran Khan को मिली इलाज की इजाजत… 15 गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे PIMS अस्पताल
Feb 24, 2026 | 01:32 PMमनपा सदन में बढ़ी हिंदी भाषी नेताओं की भागीदारी, BMC में पहली बार 10 मनोनीत नगरसेवक, बदला समीकरण
Feb 24, 2026 | 01:31 PMमालेगांव में तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं मेयर; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और बांग्लादेशी घुसपैठ पर मचा बवाल
Feb 24, 2026 | 01:28 PMकानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा
Feb 24, 2026 | 01:21 PMविदर्भ का भाग्य बदलेगी 95,000 करोड़ की वैनगंगा-नलगंगा परियोजना, 4 लाख हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित
Feb 24, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM












