NIA ने चार संपत्तियों को किया जब्त, 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
- Written By: शुभम सोनडवले
Updated On:
Mar 16, 2024 | 11:02 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुणे (महाराष्ट्र). राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में शनिवार को कोंढवा इलाके में स्थित चार संपत्तियों को कुर्क किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एनआईए ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें कोंढवा से विस्फोटक, बम बनाने के लिए रसायन, हथियार और आईएसआईएस समर्थित साहित्य बरामद किया गया था।
एक अधिकारी ने कहा, “एनआईए ने कोंढवा के मीठा नगर इलाके में स्थित चार संपत्तियों को जब्त किया है, जो आतंकवाद से अर्जित आय के जरिये बनाई गई थीं। यह कार्रवाई पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के संबंध में की गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बड़ा सप्लाई फ्रॉड, सस्ती शक्कर के नाम पर व्यापारी से 2.62 करोड़ की ठगी, 5 व्यापारियों पर केस दर्ज
काम-धाम नहीं, इसलिए देते हैं 4 बच्चों की सलाह, श्याम मानव का धीरेंद्र शास्त्री पर तंज
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
अकोला में भीषण गर्मी का कहर; 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कें सूनी, हीटवेव का अलर्ट जारी
उन्होंने कहा, “संपत्तियों की कुर्की से यह संदेश जाता है कि एनआईए न केवल आतंकवाद पर शिकंजा कसती है, बल्कि आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को भी नष्ट कर देती है।” (एजेंसी)
Big action by nia in pune isis module case four properties seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 16, 2024 | 10:00 PM
