ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Pune Auto Driver VS Rimjhim: रिमझिम ने समाज की मानसिकता पर सवाल उठाया कि जब भी किसी महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ होती है, तो लोग दोषी पुरुष के बजाय महिला से ही सवाल क्यों करते हैं?
- Written By: अमन मौर्या
Pune Auto Driver Viral Video: पुणे में एक महिला और ऑटो ड्राइवर के बीच हुआ विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिमझिम नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर कर ऑटो चालकों के दुर्व्यवहार और मनमाने किराए पर सवाल उठाए हैं। रिमझिम का आरोप है कि जब वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर जा रही थी, तब एक ऑटो ड्राइवर ने उनके पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज शुरू कर दी। वीडियो में रिमझिम ने सुरक्षा के नजरिए से पुणे के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को डरावना बताया है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बँट गए हैं। जहाँ कई महिलाएं अपने साथ हुई ऐसी ही डरावनी घटनाओं को साझा कर रिमझिम का समर्थन कर रही हैं, वहीं कुछ यूजर्स रिमझिम को ही ट्रोल कर रहे हैं। इस पर भड़कते हुए रिमझिम ने समाज की मानसिकता पर सवाल उठाया कि जब भी किसी महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ होती है, तो लोग दोषी पुरुष के बजाय महिला से ही सवाल क्यों करते हैं । यह मामला अब केवल एक विवाद नहीं, बल्कि पुणे में यात्रियों की सुरक्षा और ऑटो चालकों की मनमानी पर एक बड़ी बहस बन गया है।