नागपुर में बड़ा सप्लाई फ्रॉड, सस्ती शक्कर के नाम पर व्यापारी से 2.62 करोड़ की ठगी, 5 व्यापारियों पर केस दर्ज
Nagpur Sugar Supply Fraud: नागपुर में सस्ती शक्कर सप्लाई का झांसा देकर व्यापारी से 2.62 करोड़ की ठगी। पुलिस ने पुणे-सांगली के 5 आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर शक्कर ठगी मामला,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Businessman Cheated Crores: नागपुर वाजिब दाम पर शक्कर की आपूर्ति करने का झांसा देकर शहर के एक व्यापारी को 2.62 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया। यह मामला ओल्ड कामठी थाना क्षेत्र में सामने आया। पुलिस ने 5 ठग व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मामला किया है, जो पुणे, सांगली और सोलापुर के रहने वाले हैं।
आरोपियों में बिरनबवाड़ी, सांगली निवासी राजू नेताजी मोरे (36), शेख (39), ग्रेजुएट पार्क, पुणे निवासी गजाला रफीक शेख (43), बालेवाड़ी, पुणे निवासी मनोज बाबा शेख (51) और तासबाग, सांगली निवासी ओमकार विनायक पोवार (37) का समावेश है। कल्पतरु कॉलोनी, कामठी निवासी विजय भगवानदास झमतानी (57) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
विश्वास जीतकर 2.62 करोड़ की धोखाधड़ी, शक्कर सप्लायरों पर केस
विजय भावेश सेल्स नामक फर्म चलाते है और कन्फेक्शनरी का व्यापार करते है। इसके साथ ही कन्फेक्शनरी के लिए लगने वाली शक्कर का भी व्यापार है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
गडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
विजय आरोधियों से शक्कर खरीदकर मार्केट में सप्लाई करते थे। शुरुआत में आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए समय पर माल की आपूर्ति की, पेमेंट मिलते ही आरोपी माल भेज देते थे। इसीलिए विजय ने उनके साथ व्यापार बढ़ाया।
21 अक्टूबर 2025 से 10 जनवरी 21026 के बीच विजय ने आरोपियों को 2.62 करोड़ रुपये का पेमेंट किया, लेकिन माल नहीं आया।
यह भी पढ़ें:- 26 अप्रैल का इतिहास : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा
विजय ने आरोपियों से संपर्क किया तो तरह-तरह के बहाने बतकर उन्हें टालते रहे, परेशान होकर विजय ने अपनी रकम वापस नागी लेकिन आरोपियों ने रकम भी नहीं लौटाई और शक्कर भी नहीं भेजी, आखिर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बोखाचड़ी का मामाला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
