- Hindi News »
- State »
- Amruta Fadnavis Statement On Shivsena Ab Devendra Akela Nahi Hai Rajyasabha Election
‘अब देवेंद्र अकेला नहीं है…’ अमृता फडणवीस ने साधा शिवसेना पर निशाना
- Written By: काजल चोपड़े

File Pic
मुंबई: शनिवार की सुबह राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election Result) के नतीजे आ गए है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव में सफलता हासिल की है। बीजेपी के तीनों उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली हैं। इस बड़ी जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को दिया जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता (Amruta Fadnavis) ने राज्यसभा चुनाव में उनकी जीत के बाद मीडिया से बातचीत की। इस बार उन्होंने महाविकास अघाडी सरकार पर निशाना साधा है।
बीजेपी (BJP) की जीत के बारे में बात करते हुए अमृता फडणवीस ने कहा, ‘हां, मैं बहुत खुश हूं। “अब देवेंद्र अकेला नहीं है, ना कभी था, उनके साथ पुरी कायनात है”। ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने पति की तारीफ की है। उन्होंने कहा, “जो विकास को मद्देनज़र रखते हुए राजनीति करेंगे वही आगे बढ़ेंगे, दुसरो पर निशाना साधने वाले कभी राजनीति नहीं कर सकते।”
सम्बंधित ख़बरें
अनमोल हुआ प्रधानमंत्री का दिया 10 रुपये का नोट! नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली
अकोला: जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि, साल भर में 536 मरीजों को मिले 4.36 करोड़
नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका
अकोला: कांग्रेस ने स्वीकार की भाजपा की चुनौती, महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा की मांग
महाविकास अघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए अमृता फडणवीस ने कहा, “जो लोग साथ आए हैं वे प्यार के साथ आए हैं। लोगों को पता है की सरकार कैसी चलती है। बीजेपी ने अपने कर्मो के दम पर जीत हासिल की है। बीजेपी, महाविकास अघाड़ी जैसी नहीं है। बीजेपी बीजेपी है।” इस बार उन्होंने विधान परिषद चुनाव पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि राज्यसभा चुनाव के बाद बीजेपी विधान परिषद में भी जीत हासिल करेगी।
हम सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जनता के लिए कितने सही हैं। जब वे मुख्यमंत्री बने तो कोई बात नहीं कर रहा था। लेकिन अब हर नागरिक बात कर रहा है। इसलिए मुझे अब और बात करने की जरूरत नहीं है।
देवेंद्र फडणवीस इस चुनाव में एक बार फिर किंग मेकर बने हैं। इस मौके पर अमृता फडणवीस ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में चुनाव हुआ। इसमें जीतने वाले पीयूष गोयल, धनंजय महादिक और अनिल बोंडे को बहुत बधाई। सत्य की जीत हुई है। मुझे खुशी है कि हर कोई सच्चाई के पक्ष में है।”
Amruta fadnavis statement on shivsena ab devendra akela nahi hai rajyasabha election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आसिम मुनीर की ‘फोन कॉल डिप्लोमेसी’ रंग लाई: ईरान वार्ता के लिए तैयार, शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचेंगे अराघची
Apr 24, 2026 | 07:48 PM3 सांसदों के बाद अब 50 विधायक कहेंगे AAP को अलविदा? पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने दी चेतावनी; जानें क्या कहा
Apr 24, 2026 | 07:44 PM15 अप्रैल को एडमिशन, 24 को मिली लाश, कानपुर के गुरुकुल में 11 साल के मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम ने खोला राज
Apr 24, 2026 | 07:37 PMदर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
Apr 24, 2026 | 07:32 PMगोंदिया: स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता, जिले की सभी 8 तहसीलों में थमी हाथीपांव बीमारी की चेन
Apr 24, 2026 | 07:30 PMनागरिकों ने लिया आरटीआई का ज्ञान, धामणगांव में हुआ जनजागरण अभियान
Apr 24, 2026 | 07:29 PMअमरावती में 21 मई से किसान सम्मान सप्ताह का आगाज, खेतों की मेढ़ पर दिए जाएंगे राजीव गांधी कृषि रत्न पुरस्कार
Apr 24, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM














