- Hindi News »
- State »
- Agnipath Scheme Violence Bihar News Jdu Bjp Lallan Singh Sanjay Jaiswal
भाजपा-जेडीयू में रार! संजय जायसवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, ललन सिंह ने किया पलटवार
- Written By: रवि शुक्ला

पटना: अग्निपथ को लेकर बिहार में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। उपद्रवियों ने एक दर्जन स ज्यादा ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया है, सैकड़ो वाहनों को भी जला दिया गया। इसी के साथ वह लगातार भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और नेताओं को निशाना बनाया जारहा है साथ ही उनके घरो पर हमला किया जारहा है। राज्य में चल रही इस हिंसा को लेकर सत्ता में साझेदार भाजपा और जेडीयू आमने सामने आ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए, अपनी सहयोगी पार्टी पर सवाल खड़े किये हैं।
जायसवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि, “एक बड़ी साजिश के तहत विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ हमारी सहयोगी पार्टी पूरे बिहार को जलवा रही है। बीजेपी नेताओं और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने लॉ एंड आर्डर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, “पुलिस अगर चाहती तो प्रदर्शनकारियों को रोका जा सकता था, लेकिन इनके सामने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और ये लोग देखते रहे।”
किसी को कोई दिक्कत तो करें बात
भाजपा सांसद ने कहा कि, अग्निपथ योजना से अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह सरकार से, हमसे आकर बात करें। उसकी आशंका जा निराकरण किया जाएगा। लेकिन उसके बजाय भाजपा को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे कार्यालय पर हमला किया कर जलाया जा रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा के नेताओं को खरीद रही TMC! सुवेंदु अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप
सातारा जिला परिषद में पहली बार खिला कमल! फडणवीस के एक फोन ने पलटी बाजी, शिंदे-पवार को दे दी मात
उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ की तैयारी? धामी सरकार ने साधा जातीय संतुलन, चुनाव से पहले इन 5 चेहरों पर लगाया दांव
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह और कोष अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोलते हुए जायसवाल ने कहा, “विरोध करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन प्रशासन के इशारे पर लोगों को निशाना बनाना, पुलिस के साथ एक विशेष पार्टी के कार्यालयों को दर्शकों के रूप में कार्य करना गलत है। जो भारत में नहीं हो रहा वह बिहार में हो रहा है। मैं इसका विरोध करता हूँ।”
Nothing wrong with opposing, but targeting people at the behest of administration,torching offices of a particular party with police acting as spectators is wrong. What isn't happening in India is happening in Bihar. I oppose it: Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal on Agnipath protest pic.twitter.com/FNKFXZgEqO — ANI (@ANI) June 18, 2022
भाजपा राज्यों में भी हो रही हिंसा
भाजपा अध्यक्ष के लगाए आरोप पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है, उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में हो रही हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, “अग्निपथ योजना पर संदेह दूर करने के बजाय भाजपा प्रशासन पर आरोप लगा रही है। नीतीश कुमार प्रशासन को संभालने में सक्षम हैं। भाजपा के संजय जायसवाल से सबक की जरूरत नहीं। भाजपा राज्यों में हिंसा के खिलाफ कुछ भी क्यों नहीं? ऐसी प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वह स्थिर नहीं है।”
Instead of clearing doubts on Agnipath scheme BJP accusing administration.Nitish Kumar capable of handling admin. Lessons from BJP's Sanjay Jaiswal not needed.Why not anything against violence in BJP states? Such a reaction shows that he's not stable:Bihar JDU chief Ranjiv Ranjan pic.twitter.com/a5AGw0g9gf — ANI (@ANI) June 18, 2022
सामान्य हो रहे हालात
अग्निपथ योजना के विरोध पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “स्थिति फिर से सामान्य हो रही है। तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। केंद्र ने युवाओं के लिए एक अच्छी योजना बनाई है, इससे उन्हें कई लाभ मिलेंगे। हम बिहार के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।”
Bihar | Situation is getting normal again. Vandalism & arson incidents are unfortunate. The Centre has made a good scheme for youth, it'll provide them many benefits. We appeal to the people of Bihar to maintain peace:Deputy CM Tarkishore Prasad on protest against Agnipath scheme pic.twitter.com/3nQIY90yrU — ANI (@ANI) June 18, 2022
अब तक 620 लोग गिरफ्तार
राज्य के एडीजी संजय सिंह ने बताया कि, “बिहार में हुई हिंसा को लेकर अब तक 620 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 140 को शनिवार को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ हिंसा फ़ैलाने वालों के खिलाफ 130 एफआईआर भी दर्ज किया गया है।” वहीं अग्निपथ योजना को लेकर राज्य चुनाव विभाग में तैनात उप सचिव आलोक कुमार को एक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Agnipath scheme violence bihar news jdu bjp lallan singh sanjay jaiswal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 March: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, मिथुन और कुंभ रहें सावधान
Mar 21, 2026 | 12:05 AMकिस दिन है महाअष्टमी और कब मनाई जाएगी राम नवमी? अभी नोट कर लें सही डेट!
Mar 20, 2026 | 11:39 PMइस नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार यह महाउपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी
Mar 20, 2026 | 11:05 PMमां दुर्गा को प्रसन्न करना है? नवरात्रि में इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक!
Mar 20, 2026 | 10:49 PMमत्स्य अवतार जयंती 2026: कब है, क्यों लिया भगवान विष्णु ने मछली का रूप? जानें रहस्य, महत्व और पूरी कथा!
Mar 20, 2026 | 10:28 PMगणगौर व्रत कल, आखिर पति से छुपाकर क्यों रखा जाता है यह व्रत? जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
Mar 20, 2026 | 10:12 PMभिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट
Mar 20, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













