इस नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार यह महाउपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी

Navratri Me Manokamna Puri Karne Ke Upay:ज्योतिषयों के अनुसार,नवरात्रि में राशि अनुसार उपाय करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Navratri Rashi Upay
मां दुर्गा(सौ.AI)
Updated on

Navratri Rashi Upay: हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इन नौ दिनों के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि में देवी की सच्चे मन से आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहती। यदि कोई साधक अपनी राशि के अनुसार इन नौ दिनों में विशेष पूजा और उपाय करता है, तो उसे कई गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लोगों को नवरात्रि के दौरान कौन से उपाय करने चाहिए।

चैत्र नवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें उपाय

  • मेष और वृश्चिक राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मां स्कंदमाता की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है। इन्हें विधिपूर्वक पूजा कर लाल रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

  • वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला राशि के लोगों को मां महागौरी की उपासना करनी चाहिए और उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करने के साथ-साथ छोटी कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

  • मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के जातकों को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। उन्हें हरे रंग के फूल अर्पित करने चाहिए, जिससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के नए अवसर मिलते हैं।

  • कर्क और सिंह राशि

कर्क और सिंह राशि के लोगों को मां सिद्धिदात्री की आराधना करनी चाहिए, जबकि सिंह राशि के जातकों को मां कूष्मांडा की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

  • धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के जातकों के लिए मां चंद्रघंटा की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है। उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए, जिससे भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

  • मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के लोगों को मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए और शनिवार के दिन काले तिल या तेल का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com