- Hindi News »
- State »
- After The Death Of Mukhtar Ansari Senior Jail Superintendent Of Banda Received Threat To Kill
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी
- Written By: किर्तेश ढोबले

बांदा: बांदा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के कुछ घंटों बाद ही बांदा के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई और जेल अधीक्षक की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने सोमवार की शाम ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बांदा मंडल कारागार (जेल) के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को लैंडलाइन फोन से जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में बांदा नगर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
मंडल कारागार (जेल) के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि लैंडलाइन फोन नंबर से उनके सरकारी (सीयूजी) मोबाइल फोन पर 28/29 की आधी रात बाद अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बांदा के जेई और उसकी पत्नी की हैवानियत जान कांप उठेगी रूह, कोर्ट में बच्चों ने बयां की ‘मौत’ से बदतर दास्तां
‘इन्हें फांसी पर लटकाओ’, 33 बच्चों का यौन शोषण कर डार्क वेब पर बेचा वीडियो, पति-पत्नी को कोर्ट ने सिखाया सबक
जिस इमारत को गिरा रहा था बुलडोजर…ड्राइवर के लिए वही बन गई काल, UP से सामने आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO
एक पैर से लंगड़ा बदमाश पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा, एनकाउंटर में दूसरे पैर में लगी गोली
उल्लेखनीय है कि बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने पर 28 मार्च को माफिया और पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसी रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जेल अधीक्षक को दी गई धमकी को प्रशासन अंसारी की मौत से जोड़ कर देख रहा है। .
(एजेंसी)
After the death of mukhtar ansari senior jail superintendent of banda received threat to kill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: विदर्भ में पारा 44°C के पार, मुंबई में उमस का पहरा, जानें राज्य में अगले 48 घंटों का हाल
May 02, 2026 | 06:15 AMBirthday Horoscope 02 May: जानिए 2 मई को जन्मे लोगों के लिए कब आएगा सफलता और धन लाभ का सुनहरा समय
May 02, 2026 | 06:00 AMदिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
May 02, 2026 | 05:13 AMरिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














