चॉकलेट का लालच देकर भिवंडी में 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार, हत्या का आरोपी बिहार से किया गया गिरफ्तार
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Sep 20, 2023 | 07:42 PM
Representational Pic
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी (Bhiwandi) शहर में पिछले सप्ताह छह वर्षीय लड़की (6 year old girl) से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या कर फरार हुए 32 वर्षीय मजदूर को बिहार (Bihar) के मधुबनी से पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन II) नवनाथ धवले ने कहा कि कामतघर इलाके की रहने वाली लड़की 13 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी और उसका शव अगले दिन सलामत अली आलम अंसारी के किराए के कमरे में एक बाल्टी में मिला था।
धवले ने कहा कि अंसारी फरार हो गया था। लड़की की पहचान उसके कपड़े और सैंडल से की गई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उससे बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। धवले ने कहा कि पुलिस ने जांच के लिए तीन टीम गठित कीं।
इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति बिहार के मधुबनी भाग गया है, जिसके बाद बिहार पुलिस की मदद से आरोपी अंसारी को पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी हाल ही में भिवंडी आया था और कमरे में अकेला रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की को अंसारी ने चॉकलेट का लालच दिया था। अंसारी को मंगलवार को भिवंडी लाया गया है और उससे पूछताछ के दौरान अन्य जानकारी हासिल होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे नगर निगम के पूर्व अधिकारी पर रेप का केस: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो, ‘खरात’ के अंधविश्वास से डराया
मुंब्रा पार्षद सहर शेख का ‘मराठी’ बोलने से इनकार; फर्जी सर्टिफिकेट विवाद के बीच भाषा पर छिड़ा नया संग्राम
भाजपा पार्षद जंगम पर दुष्कर्म का आरोप, पार्षद ने भी दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की एफआईआर
MBMC ने की 60 दिन में 100% ई-ऑफिस लागू, राज्य में तीसरा स्थान, 4 करोड़ की बचत
Accused of rape and murder of 6 year old girl in bhiwandi by luring her with chocolate arrested from bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 20, 2023 | 07:42 PM
