- Hindi News »
- State »
- 90 Contract Employees Of Municipal Corporation Were Fired From Work
मनपा के 90 ठेका कर्मियों की छुट्टी, काम में लापरवाही की वजह से दिवाली में चला हंटर
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर: संभाजीनगर (Sambhajinagar) मनपा (Municipal Corporation) के जलापूर्ति और दमकल जैसी अत्यावश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वाले विभाग के साथ ही यांत्रिकी एवं पशुसंवर्धन विभाग में नियुक्त 90 ठेका कर्मचारियों (Contract Employee) की छुट्टी (Fired) कर दी गई है। इन कर्मियों पर आरोप है कि वे सूचना दिए बगैर व नदारद हो जाते थे, साथ ही नागरिकों को सेवा देने में ये नाकाम रहे। लापरवाही ना करने की चेतावनी के बावजूद कर्मचारी अपनी आदत से बाज़ नहीं आ रहे थे।
मनपा प्रशासक एवं आयुक्त जी. श्रीकांत ने शुक्रवार, 10 नवंबर को यह जानकारी दी। कहा कि मनपा में स्थायी अधिकारियों व कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से दिन-ब-दिन कमी आ रही है। इसे देखते हुए मनपा के विभिन्न विभागों में ठेका कर्मियों की नियुक्ति की गई है। यही नहीं, ठेका कर्मियों को न्यूनतम वेतन कानून के अनुसार वेतन दिया जा रहा है। बावजूद इसके ये कर्मचारी नागरिकों को बुनियादी व अत्यावश्यक सेवा प्रदान करने में विफल रहे हैं।
3 महीने पहले 245 को भेजा था घर
मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने कहा कि काम में लापरवाही बरतने को लेकर 3 महीने पहले 245 ठेका कर्मियों की छुट्टी की गई थी। बावजूद इसके अन्य ठेका कर्मचारी हरकतों से बाज नहीं आए और उनके कामकाज में सुधार नहीं आया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी थी कि मनपा के जलापूर्ति एवं दमकल विभागों में नियुक्त ठेका कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके आधार पर जलापूर्ति विभाग के 4 दमकल विभाग के 27 और यांत्रिकी विभाग के 9 पशुसंवर्धन विभाग के 11 इस तरह कुल 90 ठेका कर्मियों की सेवाएं खत्म कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
जलगांव में अभय शास्ती योजना हिट, 26 दिन में 23.84 करोड़ की वसूली; नागरिकों ने भरा बकाया कर
KDMC को प्रॉपर्टी टैक्स में 192 करोड़ का झटका, 600 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 407 करोड़ वसूली
पुणे रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर गतिरोध, खर्च को लेकर PMC-PMRDA में मतभेद; मुख्यमंत्री की बैठक में होगा निर्णय
अत्यावश्यक सेवा के कर्मियों पर लगाएंगे एस्मा
मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने कहा कि मनपा में स्थाई या ठेका कर्मियों का दायित्व है कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। चेताया कि यदि अत्यावश्यक सेवाएं पानी, स्वास्थ्य, दमकल विभाग के कर्मियों ने अलग-अलग करों का भुगतान करने वाले नागरिकों को परेशान किया, तो उनके खिलाफ एस्मा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
स्थाई भर्ती के बाद नहीं रहेगी जरूरत
मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने कहा कि मनपा की ओर से स्थाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया कार्यान्वित की जा रही है। इसके तहत पहले चरण में 12 कर्मियों की भर्ती की जाएगी। यही नहीं, राज्य सरकार के पास 285 कर्मचारी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। उसे स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद आर्थिक तंगहाली झेल रही मनपा ठेका कर्मियों की सेवा समाप्त कर देगी।
90 contract employees of municipal corporation were fired from work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














