Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

70 साल के दादा चढ़ गए घोड़ी, बुजुर्ग की निकली बारात तो 8 बेटा-बेटी समेत पूरा गांव बना बाराती

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 06, 2022 | 12:48 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: शादी का मौसम चल रहा है, हर जगह शादी की धूमधाम मची हुई है। ऐसे में लोग शादी में बड़े उत्साह के साथ शामिल हो रहे है। हमेशा से कहा जाता है कि खुशियों की कोई सीमा नहीं होती। वो कभी भी कैसे भी मनाई जा सकती है उसके लिए बस मन मने उत्साह होने की जरूरत है। जी हां ऐसा ही एक नजारा हमें बिहार के छपरा में दिखाई दिया जहां 70 साल का दूल्हा बग्घी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लाने के लिए ससुराल की ओर चले तो हर कोई उन्हें देखता रह गया, बता दें कि 70 वर्षीय बुजुर्ग शादी बिहार में अब चर्चा का विषय बन गई है। आइए जानते है इस अनोखी शादी के बारे में… 

70 वर्षीय बुजुर्ग की शादी बनी चर्चा का विषय 

आपको बता दें कि इस खास साहड़ी में सात बेटियों और 1 बेटे के साथ पूरा गांव बाराती बना हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि सभी बैंड-बाजा और डीजे की धुन पर डांस कर खुशिया भी मना रहे थे। जी हा इस शादी में पूरा गांव जश्न में डूबा हुआ था।  इस अनूठी शादी को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुटे थे। बुजुर्ग दंपति भी इससे काफी खुश थे। अब हर जगह इनकी शादी की चर्चा हो रही है। 

पत्नी का नहीं हुआ था गौना 

मिली जानकारी के मुताबिक, छपरा में बीते  गुरुवार को एक अनोखी बारात निकली। 70 साल के एक बुजुर्ग की बारात में उसकी 7 बेटियां और एक बेटा के साथ पूरा गांव बाराती बना हुआ था। इस शादी को हर कोई देख रहा था। दरअसल, एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले 5 मई को ही हुई थी, लेकिन पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हुआ था। दरअसल दोंगा यानी गौना वह रस्म है जिसमें पत्नी का मायके से अपने पति के घर दूसरी बार जाना होता है। इस रस्म को राजकुमार सिंह और उनके संतानों ने इस कदर यादगार बना दिया, जिसे कोई नहीं भूल सकता है। 

बुजुर्ग दंपति की 42 साल पहले हुई थी शादी

आपको बता दें कि 70 वर्षीय बुजुर्ग जो अब अपने पत्नी का गौना लाने जा रहे है उनकी शादी छपरा में 42 वर्ष पहले हुई थी। अब वह चार दशक से भी ज्यादा समय के बाद पत्नी का दोंगा यानि गौना कराने रथ पर सवार होकर निकले। जिले के एकमा थाना के आमदाढ़ी में धूमधाम के साथ 70 साल के बुजुर्ग की बारात निकली तो देखने वाले लोग बस देखते ही रह गए।

70 साल के दूल्हे ने बताया.. 

दूल्हा बने राजकुमार सिंह ने बताया की 42 साल पूर्व उनकी शादी में मांझी थाने के नचाप गांव से बारात आमदाढ़ी आई थी। शादी के बाद वह कभी अपने ससुराल आमदाढ़ी नहीं गए थे और न कभी दोंगा ही हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों और बेटा ने मिलकर 42 वर्ष के बाद दोंगा की रस्म को पूरा किया। जिसे लेकर अब वे चर्चा में बने हुए है।

 

बच्चों ने की इस नेक काम की पहल 

आपको बता दन कि राजकुमार सिंह अपने गांव में आटा-चक्की चलाते हैं। बहुत मेहनत और संघर्ष कर उन्होंने अपनी 7 बेटियों को बिहार पुलिस और सेना में नौकरी दिलाई, इतना ही नहीं बल्कि बेटे को भी इंजीनियर बनाया। बच्चों की जिद के आगे राजकुमार सिंह को झुकना पड़ा और दूल्हा बनकर बारात के साथ निकल पड़े अपनी पत्नी को दुबारा विदा कर घर लाने के लिए। अपने दूल्हे का यह अंदाज पत्नी को भी काफी पसंद आया।वहीं, बच्चों ने भी राजकुमार सिंह के प्रयासों की सराहना की जिसके बदौलत आज वे इस मुकाम पर हैं। राजकुमार सिंह की दूसरी शादी पूरे इलाके में चर्चा के विषय बनी हुई है। 

70 year old grandfather got married the marriage procession including the whole village 8 sons and daughter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2022 | 12:48 PM

Topics:  

  • Unique wedding News
  • Viral News
  • Viral News Hindi

सम्बंधित ख़बरें

1

कल्याण के आइडियल कॉलेज में छात्रों ने पढ़ी नमाज, VHP की आपत्ति से मचा हंगामा, VIDEO वायरल

2

स्मृति मंधाना की आंखों पर पट्टी बांध ले गया स्टेडियम, फिर पलाश मुच्छल ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

3

साहब मैं प्रेग्नेंट हूं… गर्भवती की गुहार को नजर अंदाज करते रहे पुलिसकर्मी, बीच सड़क पर भयंकर बवाल

4

एक कहानी ऐसी भी…तीन बीघे जमीन गिरवी रखकर रचाई शादी, फेरे के बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.