फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
Virat Kohli एक बार फिर इंस्टाग्राम लाइक को लेकर चर्चा में हैं। जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizlaz की पोस्ट पर कोहली का लाइक देख फैंस ने मजे लेना शुरू कर दिया है। जानें क्या है पूरा माजरा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
विराट कोहली, जर्मन इंफ्लुएंसर (Image- Social Media)
Virat Kohli and German influencer Lizzlazz: क्रिकेट के किंग Virat Kohli मैदान पर तो शानदार प्रदर्शन कर ही रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां भी अक्सर फैंस को चौंका देती हैं। पिछले साल एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक ग्लैमरस तस्वीर पर उनके अकाउंट से लाइक दिखने की खबर वायरल हुई थी। उस समय यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था और फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बना था।
बाद में विराट ने इस मामले पर सफाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि फीड क्लियर करते समय एल्गोरिदम के कारण अनजाने में कोई इंटरैक्शन रिकॉर्ड हो गया। अब ऐसी ही एक और घटना फिर सामने आई है।
फिर विवाद में विराट कोहली का इंस्टाग्राम लाइक
हाल ही में दावा किया जा रहा है कि विराट ने जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizlaz की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है। जैसे ही यह सामने आया, सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
सम्बंधित ख़बरें
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
Lenskart Controversy: ‘हिजाब तो ठीक है लेकिन बिंदी, तिलक, कलावा नहीं’, लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर भड़के लोग
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
Lizlaz का इंस्टाग्राम हैंडल lizlaz_tv है और वह खुद को विराट कोहली की बड़ी फैन बताती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वह उन्हें अपना डेडिकेटेड फैन मानती हैं। कुछ रील्स में वह आरसीबी जर्सी में भी नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को उनकी एक फोटो पर विराट का लाइक दिखाई दिया, जबकि वह उन्हें फॉलो भी नहीं करते।
सोशल मीडिया पर वायरल
फैंस ने इस घटना को पिछले साल वाली घटना से जोड़ दिया है, जब अवनीत कौर की पोस्ट को लेकर भी ऐसा ही विवाद हुआ था। इस बार भी सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “अब एल्गोरिदम का एक और पैराग्राफ लोड हो रहा है।” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि विराट भाई अब भी लड़कियों की पोस्ट लाइक कर रहे हैं, अनुष्का को बता दो। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह लाइक जानबूझकर किया गया था या किसी तकनीकी कारण से हुआ, लेकिन इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर नई बहस जरूर छेड़ दी है।
कौन हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज?
Lizlaz एक जर्मन सोशल मीडिया क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर, फूडी और सिंगर हैं। उनका साउथ अफ्रीका से भी जुड़ाव है। वह खास तौर पर ट्रैवल और कल्चर व्लॉग्स बनाती हैं और भारत में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें- MI में होने जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक! लगातार 4 हार के बाद पांड्या का सब्र टूटा, बुमराह-सूर्या होंगे बाहर?
वह भारतीय संस्कृति, स्ट्रीट फूड और शहरों जैसे मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली और हरियाणा से जुड़े अनुभव साझा करती हैं, जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता भारत में भी बढ़ रही है। उन्होंने भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मालदीव जैसे कई देशों की यात्रा की है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
