महाराष्ट्र से हर रोज लापता हो रही हैं 70 महिलाएं; विपक्ष के नेता दानवे का सनसनीखेज दावा
- Written By: काजल चोपड़े
औरगांबाद: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने दावा किया कि राज्य (Maharashtra) से प्रतिदिन 70 महिलाएं और लड़कियां लापता हो रही हैं। दानवे ने सरकार से महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है। शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता दानवे ने राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) को बुधवार को इस संबंध में एक पत्र लिखा।
पत्र में कहा गया है कि यह बात सामने आई है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च तक राज्य से 5,510 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं। उन्होंने इस बारे में ब्योरा देते हुए कहा कि 1,600 महिलाएं और लड़कियां जनवरी में लापता हुईं, 1,810 फरवरी में और मार्च में 2,200 महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं।
दानवे ने दावा किया,‘‘ राज्य में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने का ग्राफ बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अग्रणी माना जाता है। सरकार को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कृषि सेवा केंद्र बंद, बीज-खाद विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खरीफ सीजन से पहले बड़ा झटका
बेहद शर्मनाक! पुणे में बैंक एजेंट ने कर्जदार दंपति को लातों और घूंसे से पीटा, वीडियो वायरल
भंडारा में मुद्रा योजना का असर, 456 करोड़ के ऋण से 26,807 उद्यमियों को सहारा
कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल आरोपी की मोडस ऑपरेंडी, शाहिद और शाहरुख को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकनकर ने हाल ही में राज्य के गृह विभाग को लापता हुई महिलाओं का पता लगाने और इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने के वास्ते एक पैनल गठित करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों का लापता होना गंभीर मुद्दा है।(एजेंसी)
