- Hindi News »
- State »
- 7 Million Followers Of Yogi Adityanath On Instagram
सोशल मीडिया पर छाए सीएम योगी, इंस्टाग्राम पर 70 लाख के पार हुए फॉलोअर्स
- Written By: अनिल सिंह

FIle Photo
- फोटो और वीडियो शेयरिंग नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर तीसरे सर्वाधिक फॉलोअर वाले भारतीय राजनेता बने योगी आदित्यनाथ
- फॉलोअर्स की संख्या में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बाद सीएम योगी का स्थान
- सभी सोशल मीडिया साइट्स पर सबसे सक्रिय सीएम के रूप में है योगी आदित्यनाथ की पहचान
लखनऊ: सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की लोकप्रियता में हर नए दिन के साथ वृद्धि हो रही है। हाल ही में ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद अब सीएम योगी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर फॉलोअर्स की संख्या में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सीएम योगी के फॉलोअर्स की संख्या 70 लाख (7 Million) का आंकड़ा पार कर गई है। फॉलोअर्स की इस संख्या को पार करने वाले सीएम योगी तीसरे भारतीय राजनेता हैं। उनसे पहले सिर्फ पीएम मोदी (7.97 करोड़) और गृहमंत्री अमित शाह (78 लाख) ही इस आंकड़े को पार कर सके हैं। उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने जिस तरह राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, उससे उनकी लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई है।

हर पोस्ट को मिल रहा लोगों का प्यार
इंस्टाग्राम पर myogi_aditynath नाम से एक्टिव सीएम योगी ने मार्च 2015 में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पदार्पण किया था। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि 2015 से लेकर अब तक सीएम योगी इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3,273 पोस्ट कर चुके हैं। इन पोस्ट्स में विभिन्न कार्यक्रमों में दी गई उनकी स्पीच के साथ ही कन्यापूजन करते, खिलाड़ियों समेत विभिन्न पर्सनालिटीज के साथ मुलाकात करते और ऐतिहासिक अवसरों पर सीएम द्वारा शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर विपक्ष का कोई भी नेता उनके आसपास तक नहीं है। इंस्टाग्राम एक फोटो और वीडियो शेयरिंग नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। भारत और उत्तर प्रदेश में युवा वर्ग इसका सबसे बड़ा यूजर है।
सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय सीएम के रूप में बनी पहचान
सोशल मीडिया पर सीएम योगी की गिनती सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री और राजनेता के रूप में होती है। हाल ही में सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लोकप्रियता का नया कीर्तिमान बनाया था। एक्स पर फिलहाल सीएम योगी के 2.62 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय हैं। कू एप पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 68 लाख है और इस प्लेटफॉर्म पर वह फॉलोअर्स के मामले में सबसे ऊपर हैं। हाल ही में सीएम योगी ने वॉट्सएप चैनल पर भी एंट्री की है, जिसमें करीब 3 लाख (2.94 लाख) फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे दो सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर
7 million followers of yogi adityanath on instagram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














