- Hindi News »
- State »
- 10th Exam Paper Leak In Yavatmal
महाराष्ट्र में लीक हुआ 10वीं का पेपर, सोशल मीडिया पर वायरल, मची हलचल
- Written By: वैष्णवी वंजारी

10वीं पेपर लीक (डिजाइन फोटो)
यवतमाल: 1 मार्च से महाराष्ट्र में 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं (Maharashtra SSC Board Exam 2024) शुरू हो गई है। ऐसे में अब परीक्षा से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी समाने आ रही है। दरअसल 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पेपर लीक (10th Exam Paper Leak ) की घटना सामने आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पेपर लीक का यह मामला परीक्षा के महज 10 मिनट पहले ही हुआ है। यह चौंकाने वाली घटना यवतमाल (Yavatmal News) जिले के पाटनबोरी में हुई है।
सोशल मीडिया पर पेपर वायरल
यवतमाल जिले के पाटनबोरी (पाटनबोरी) में 10वीं का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल (10th Question Paper Viral On WhatsApp) होने से हड़कंप मच गया है। ऐसे में अब मिली जानकारी के मुताबिक, समूह शिक्षा अधिकारियों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सामने आया है कि मराठी विषय का प्रश्नपत्र पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। इस घटना से शिक्षा विभाग पर कई सवाल उठ रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
शिकायत दर्ज
बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं कक्षा के मराठी विषय का पहला पेपर यवतमाल के पंढरकावड़ा तालुका के पाटनबोरी में श्री शिव छत्रपति विद्यालय के केंद्र पर महज दस मिनट में ही लीक हो गया । इसकी जानकारी मिलने पर भरारी टीम केंद्र पहुंची और उपस्थित लोगों से जवाब-तलब किया। इसके बाद पांढरकवड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कड़ी व्यवस्था के बाद भी लीक हुआ पेपर
गौरतलब हो कि 10वीं की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इसी प्रकार पुलिस की भी अच्छी व्यवस्था थी। हालांकि, यवतमाल में 10वीं परीक्षा में पंढरकवाड़ा तालुका के पाटनबोरी में श्री शिव छत्रपति विद्यालय के केंद्र में नकल की एक घटना सामने आई है, जहां पेपर महज दस मिनट में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
परीक्षा (फाइल फोटो)
परीक्षा केंद्र पहुंचे अधिकारी
चौंकाने वाली इस घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति समूह शिक्षा अधिकारी विकास मुले पांच कर्मचारियों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। केंद्र पर्यवेक्षक, स्कूल स्टाफ, क्लर्क, चपरासी आदि के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जानकारी हो कि 10वीं की परीक्षा राज्य के 5 हजार 86 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान गैरकानूनी कार्य रोकने के लिए भरारी टीम को नियुक्त किया गया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में 1.6 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा (SSC Board Exam 2024) के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अब पेपर लीक की इस घटना ने फिर एक बार महाराष्ट्र शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर दिए है।
10th exam paper leak in yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














