-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Yashasvi Jaiswal Surpasses Mohd Azharuddin Most Runs Day Play Ind Vs Eng 2nd Test
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का रिकॉर्ड, इस मामले में निकले आगे
- Written By: मृणाल पाठक

यशस्वी जयसवाल (PIC Credit:
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test) का पहला दिन खत्म हो गया है। पहले दिन के खेल में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। आज का पूरा दिन भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम रहा। उन्होंने पहले दिन के खेल में 179 बनाकर नाबाद रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अज़हरुद्दीन (Mohd Azharuddin) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले दिन के खेल में यशस्वी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए और तोड़े भी। यशस्वी ने भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत बनाम इंग्लैंड के लिए एक दिन के खेल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में अज़हरुद्दीन को पीछे छोड़ा है।
भारत बनाम इंग्लैंड के लिए एक दिन के खेल में सर्वाधिक रन
- 232 करुण नायर, चेन्नई 2016
- 179 सुनील गावस्कर, द ओवल 1979
- 179 यशस्वी जयसवाल, विजाग 2024
- 175 मोहम्मद अज़हरुद्दीन, मैनचेस्टर 1990
Stumps on Day 1 of the 2nd Test. Yashasvi Jaiswal batting beautifully on 179* Scorecard – https://t.co/X85JZGt0EV #INDvENG @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XlRqDI8Sgt — BCCI (@BCCI) February 2, 2024
इसके अलावा यशस्वी किसी टेस्ट के पहले दिन किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के लिस्ट में आ गए हैं।
किसी टेस्ट के पहले दिन किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
- 228 वी सहवाग बनाम पाक मुल्तान 2004
- 195 वी सहवाग बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2003
- 192 वसीम जाफर बनाम पाक कोलकाता 2007
- 190 एस धवन बनाम एसएल गाले 2017
- 180 वी सहवाग बनाम डब्ल्यूआई ग्रोस आइलेट 2006
- 179 यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड विजाग 2024
जानकारी के लिए बता दें कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद 179 रन की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक छह विकेट गंवाकर 336 रन बना लिये। हैदराबाद में 80 रन की पारी खेलने वाले जायसवाल ने अपनी नाबाद पारी में अभी तक 17 चौके और छह छक्के लगा चुके हैं। इस युवा बल्लेबाज ने श्रेयस अय्यर (27) के साथ 90 रन की साझेदारी करके भारत को पहले दिन मजबूत स्थिति में लाया है।
बताते चलें कि यशस्वी जायसवाल 179 रन और 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल के अलावा कोई और बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं बना पाया। रजत पाटिदार ने डेब्यू में 32 रन की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड की तरफ से रेहान और शोएब को 2-2 विकेट मिले। हार्टले और एंडरसन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सरफराज खान की वापसी के लिए अजहरुद्दीन ने लगाई गुहार, क्या अगरकर करेंगे नजरअंदाज या खुलेगी किस्मत?
अजहरुद्दीन की नई पारी शुरु, 31 अक्टूबर को तेलंगाना में मंत्री पद की शपथ लेंगे पूर्व कप्तान
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए केरल की टीम घोषित, संजू सैमसन की हुई वापसी; अजहरुद्दीन बने कप्तान
IND vs PAK मैच में कोहली ने बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड, मोहम्मद अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे, द्रविड़ की बराबरी कर बने फील्डर नंबर 1
Yashasvi jaiswal surpasses mohd azharuddin most runs day play ind vs eng 2nd test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
Aug 04, 2026 | 04:33 PMमहायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
Aug 04, 2026 | 04:25 PMराम मंदिर चंदा और जमीन खरीद विवाद: डिंपल यादव और सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 04, 2026 | 04:22 PMGondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
Aug 04, 2026 | 04:20 PMनालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Aug 04, 2026 | 04:20 PMसिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
Aug 04, 2026 | 04:18 PMMonsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Aug 04, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














