-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Trimbakeshwar Simhastha Kumbh 2027 Prep Asi Heritage Conservation Unesco
सिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
- Written By: आकाश मसने
Nashik Simhastha Kumb: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी ने ASI अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी (सोर्स: एक्स@NTKMA_official)
Nashik-Trimbakeshwar Simhastha Kumbh 2027: महाराष्ट्र के नासिक-त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। महाराष्ट्र के मराठी भाषा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ प्राधिकरण मुख्यालय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा चलाए जा रहे विरासत संरक्षण और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
इस बैठक में कुंभ प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह, एएसआई के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कुंभ मेले से पहले सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का जीर्णोद्धार समयबद्ध तरीके से पूरा करना था।
प्राचीन मंदिरों और घाटों का होगा कायाकल्प
समीक्षा बैठक के दौरान नासिक और त्र्यंबकेश्वर के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर चल रहे दूसरे और तीसरे चरण के संरक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके तहत संगम तीर्थ, पुराने कुशावर्त, नारोशंकर मंदिर, सुंदरनारायण मंदिर, काशी विश्वेश्वर, गौतमेश्वर, मुकुंदेश्वर, मुकुंदेश्वर मंदिर और उसकी झील, प्रयाग तीर्थ, बिल्व झील और मंदिर, चखोबा मंदिर, सुंदरनारायण मंदिर और घाट, इंद्रकुंड, बालाजी कोट की दीवार, गौतम झील, अजगरेश्वर समाधि, तालकुटेश्वर और मोदकेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण का काम शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
इसके अलावा, त्र्यंबकेश्वर स्थित पवित्र कुशावर्त कुंड परिसर में जारी जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति भी देखी गई। डॉ. कुलकर्णी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विकास और संरक्षण परियोजनाएं गुणवत्ता से बिना कोई समझौता किए तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी अंतर-विभागीय बाधाएं आ रही हैं, उन्हें तत्काल दूर कर आपसी समन्वय के साथ काम में तेजी लाई जाए।
सिंहस्थ कुंभमेळा २०२७ च्या पार्श्वभूमीवर नाशिक व त्र्यंबकेश्वर येथे भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभागामार्फत सुरू असलेल्या संवर्धन व जतन कामांचा आढावा राज्याच्या मराठी भाषा विभाग तथा सांस्कृतिक कार्य विभागाचे सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी यांनी सोमवारी नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेळा… pic.twitter.com/610pYjDeVP — Nashik Trimbakeshwar Kumbh Mela Authority (@NTKMA_official) August 3, 2026
विश्व स्तर पर चमकेगा नासिक सिंहस्थ कुंभ
बैठक में केवल ढांचागत विकास ही नहीं, बल्कि नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने की रणनीतियों पर भी गहन चर्चा हुई। प्रशासन की योजना दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2027 में सिंहस्थ कुंभ का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की है। इसके साथ ही, नासिक और त्र्यंबकेश्वर के ऐतिहासिक विरासत स्थलों को ‘यूनेस्को विश्व धरोहर‘ का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
सिंहस्थ इंटरप्रिटेशन एंड एक्सपीरियंस सेंटर बनेगा
नासिक सिंहस्थ कुंभ को जनांदोलन बनाने के लिए ‘हर घर कुंभ अभियान’ और ‘महाराष्ट्र स्पिरिच्युअल थॉट लीडरशिप’ जैसी पहलों पर विचार किया गया। श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों के अनुभव को खास बनाने के लिए एक विश्वस्तरीय ‘सिंहस्थ इंटरप्रिटेशन एंड एक्सपीरियंस सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। महाराष्ट्र की समृद्ध लोककला, हस्तकला और आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक ‘कलाग्राम’ की योजना बनाई गई है, जिससे स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच मिलेगा।
Nashik trimbakeshwar simhastha kumbh 2027 prep asi heritage conservation unesco
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
Aug 04, 2026 | 04:20 PMनालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Aug 04, 2026 | 04:20 PMसिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
Aug 04, 2026 | 04:18 PMMonsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Aug 04, 2026 | 04:16 PMअमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर
Aug 04, 2026 | 04:12 PMबच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
Aug 04, 2026 | 04:04 PMइंदौर में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नाबालिग का आधार बदलकर कराई शादी; 3 लाख में किया सौदा
Aug 04, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM












