Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WPL Final 2025: खिताबी जंग के लिए सच चुका है मंच, जानिए MI और DC की संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट व मैच प्रिडिक्शन

WPL के इतिहास में एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की टीम अपना दूसरा फाइनल खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरी बार फाइनल मैच में शिरकत कर रही है। 

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Mar 15, 2025 | 03:37 PM

हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग (फोटो सोर्स- X/WPL)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इस साल रोमांचक तरीके से वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम फाइनल में पहुंची हैं। साल 2023 की तरह एक बार फिर से ये दोनों टीमें डब्ल्यूपीएल फाइनल 2025 में खिताब के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आएंगी। इस साल का फाइनल मुकाबला आज यानी 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से शुरु होने वाला है। WPL के इतिहास में एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की टीम अपना दूसरा फाइनल खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरी बार फाइनल मैच में शिरकत कर रही है।

इस अहम मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दिल्ली की अगुवाई कर रही मेग लैनिंग किसी भी कीमत पर इस मैच में अपने नाम करना चाहेंगी। तो आइए इसी कड़ी में अब मुकाबले से पहले पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन पर बात कर लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास हमें ये बताता कि यहां पर बल्लेबाजी करना आसान है। अगर बात करें इस साल खेले गए तीन मुकाबलों के बारे में तो ब्रेबोर्न में औसत स्कोर 197 रन रहा है। इसके अलावा जिस भी टीम ने इन तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी की है वो मैच जीती है। जिसका मतलब हुआ कि इस मैदान पर चेज करना गलत साबित हो सकता है। आज के मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी तो वो पहले बल्लेबाजी करने की कोशिश करेगी।

𝙏𝙝𝙚𝙮 𝙈𝙚𝙚𝙩 𝘼𝙜𝙖𝙞𝙣….𝙄𝙣 𝙏𝙝𝙚 𝙁𝙞𝙣𝙖𝙡 😍

Delhi Capitals 🆚 Mumbai Indians

🗓 Saturday, March 15, 2025
⏰ 8.00 PM IST
🏟 Brabourne Stadium, Mumbai#TATAWPL | #DCvMI | #Final | @DelhiCapitals | @mipaltan pic.twitter.com/e2fyj21ViB

— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 13, 2025

मैच प्रिडिक्शन

WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इस दौरान दो बार दिल्ली की टीम ने बाजी मारी है। वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में ये दोनों टीमें ओवरऑल 7 बार भिड़ चुकी हैं। इस दौरान 4 बार दिल्ली जबकि 3 बार मुंबई की टीम ने मैच जीता है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रही है। इस साल भी दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली की टीम ने मुंबई को मात दी है। ऐसे में फाइनल मुकाबला मुंबई के लिए थोड़ा सा कठिन दिख रहा है। लेकिन क्रिकेट को अनिश्चतित्ताओं का खेल कहा जाता है। ऑन-द-डे जो भी टीम अच्छा मुकाबला खेलेगी वो ही मैच को अपने नाम करने में कामयाब होगी।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेजस एनाबेल सदरलैंड, मारिजेन कैप, जेस जोनासन, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद, शिखा पांडे, टिटास साधु, मिन्नु मणि।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, सायका इशक।

Wpl 2025 final mumbai indians vs delhi capitals pitch report and playing xi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2025 | 03:37 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Mumbai Indians
  • WPL

सम्बंधित ख़बरें

1

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन करोड़ों के हैं मालिक, क्रिकेट से कमाते हैं महज इतने लाख

2

WPL: यूपी वॉरियर्स ने अभिषेक नायर को दी बड़ी जिम्मेदारी, बने टीम के हेड कोच

3

पोलार्ड ने ब्रावो के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, टी20 में सबसे ज्यादा फाइनल…

4

MLC 2025: मुंबई इंडियंस की झोली में एक और खिताब! वाशिंगटन फ्रीडम को चटाई धूल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.