ज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Alexander Zverev Wimbledon: जर्मनी के टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
अलेक्जेंडर ज्वेरेव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Alexander Zverev Becomes 1st German Man To Reach Wimbledon Finals: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने ब्रिटेन के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी को सीधे सेटों में 7-6 (7-0), 6-2, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ज्वेरेव अब अपने करियर के पहले विंबलडन खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
फ्रेंच ओपन के बाद अब विंबलडन पर नजर
पिछले महीने फ्रेंच ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने वाले ज्वेरेव ने कहा कि विंबलडन हमेशा उनके लिए सबसे मुश्किल ग्रैंड स्लैम रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर है और वो खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
फाइनल में होगी बड़ी चुनौती
आर्थर फेरी को हराने के बाद अब विंबलडन के फाइनल में ज्वेरेव का सामना मौजूदा चैंपियन जानिक सिनर या सात बार के विंबलडन विजेता नोवाक जोकोविच में से किसी एक से होगा। ज्वेरेव ने कहा कि सामने कोई भी खिलाड़ी हो, मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।
सम्बंधित ख़बरें
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
FIFA World Cup 2026: क्वाटर फाइनल के पहले इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, गुएही-राइस की फिटनेस पर सस्पेंस
36 साल बाद जूनियर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारतीय, पुणे के अर्णव पापरकर ने रचा इतिहास
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
31 साल बाद जर्मनी के लिए बड़ी उपलब्धि
इस जीत के साथ ज्वेरेव 1995 के बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी बोरिस बेकर ने हासिल की थी।
ये भी पढ़े:- Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
आर्थर फेरी की भी जमकर की तारीफ
सेमीफाइनल जीतने के बाद ज्वेरेव ने युवा खिलाड़ी आर्थर फेरी की तारीफ करते हुए कहा कि ये उनके शानदार करियर की सिर्फ शुरुआत है और भविष्य में वो टेनिस में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने विंबलडन के दर्शकों की भी सराहना की और कहा कि घरेलू खिलाड़ी का समर्थन करने के बावजूद दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
