Australian Open: अल्काराज ने जीता पहला खिताब, ग्रैंड स्लैम के 58 सीजन में किसका रहा दबदबा; देखें पूरी लिस्ट

Carlos Alcaraz: कार्लोस अल्काराज़ ने 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 58 सीजन में पुरुषों के सिंगल्स में नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर का दबदबा रहा है।
List of Australian Open men’s singles champions
कार्लोस अल्काराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

List of Australian Open men’s singles champions: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में स्पेनिश युवा स्टार कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया। 22 साल और 272 दिन की उम्र में उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ अल्काराज करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने 88 साल पुराने डॉन बज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्पेनिश खिलाड़ी ने इससे पहले फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन में कुल छह ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच का रहा है दबदबा

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक कुल 58 सीजन खेले गए है। इसकी शुरुआत 1969 से हुई थी। इस ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा खिताब नोवाक जोकोविच ने अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जोकोविच ने 10 बार अपने नाम कर चुके हैं। वहीं रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का 6 खिताब अपने नाम किया।

अल्काराज ने जीते हैं कुल 7 ग्रैंड स्लैम

कार्लोस अल्काराज ने अब अपने करियर में कुल सात ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में उनका यह पहला खिताब है, वहीं उन्होंने विंबलडन में 2023 और 2024, फ्रेंच ओपन में 2024 और 2025, और यूएस ओपन में 2022 और 2025 में दो-दो खिताब जीत रखे हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल विजेताओं की पूरी सूची 1969 से

वर्ष विजेता उपविजेता स्कोर
1969 रोड लेवर (ऑस्ट्रेलिया) आंद्रेस जिमेने (स्पेन) 6–3, 6–4, 7–5
1970 आर्थर ऐश (यूएसए) डिक क्रीली (ऑस्ट्रेलिया) 6–4, 9–7, 6–2
1971 केन रोज़वॉल (ऑस्ट्रेलिया) आर्थर ऐश (यूएसए) 6–1, 7–5, 6–3
1972 केन रोज़वॉल (ऑस्ट्रेलिया) मैल्कॉम एंडरसन (ऑस्ट्रेलिया) 7–6(2), 6–3, 7–5
1973 जॉन न्यूकॉम्ब (ऑस्ट्रेलिया) ऑनी पारुन (न्यूज़ीलैंड) 6–3, 6–7, 7–5, 6–1
1974 जिमी कॉनर्स (यूएसए) फिल डेंट (ऑस्ट्रेलिया) 7–6(7), 6–4, 4–6, 6–3
1975 जॉन न्यूकॉम्ब (ऑस्ट्रेलिया) जिमी कॉनर्स (यूएसए) 7–5, 3–6, 6–4, 7–6(7)
1976 मार्क एडमंडसन (ऑस्ट्रेलिया) जॉन न्यूकॉम्ब (ऑस्ट्रेलिया) 6–7, 6–3, 7–6, 6–1
1977 रोस्को टैनर (यूएसए) गुइलेर्मो विलास (अर्जेंटीना) 6–3, 6–3, 6–3
1977 विटास जेरेलाइटिस (यूएसए) जॉन लॉयड (यूके) 6–3, 7–6(4), 5–7, 3–6, 6–2
1978 गुइलेर्मो विलास (अर्जेंटीना) जॉन मार्क्स (ऑस्ट्रेलिया) 6–4, 6–4, 3–6, 6–3
1979 गुइलेर्मो विलास (अर्जेंटीना) जॉन साद्री (यूएसए) 7–6(4), 6–3, 6–2
1980 ब्रायन टीचर (यूएसए) किम वारविक (ऑस्ट्रेलिया) 7–5, 7–6(4), 6–3
1981 जोहान क्रिक (साउथ अफ़्रीका) स्टीव डेंटन (यूएसए) 6–2, 7–6(1), 6–7(1), 6–4
1982 जोहान क्रिक (यूएसए) स्टीव डेंटन (यूएसए) 6–3, 6–3, 6–2
1983 मैट्स विलेंडर (स्वीडन) इवान लेंडल (चेकोस्लोवाकिया) 6–1, 6–4, 6–4
1984 मैट्स विलेंडर (स्वीडन) केविन करें (साउथ अफ़्रीका) 6–7(5), 6–4, 7–6(3), 6–2
1985 स्टेफान एडबर्ग (स्वीडन) मैट्स विलेंडर (स्वीडन) 6–4, 6–3, 6–3
1987 स्टेफान एडबर्ग (स्वीडन) पैट कैश (ऑस्ट्रेलिया) 6–3, 6–4, 3–6, 5–7, 6–3
1988 मैट्स विलेंडर (स्वीडन) पैट कैश (ऑस्ट्रेलिया) 6–3, 6–7(3), 3–6, 6–1, 8–6
1989 इवान लेंडल (चेकोस्लोवाकिया) मिलोस्लाव मेसीर (चेकोस्लोवाकिया) 6–2, 6–2, 6–2
1990 इवान लेंडल (चेकोस्लोवाकिया) स्टेफान एडबर्ग (स्वीडन) 4–6, 7–6(3), 5–2, रिटायर
1991 बोर्स बेकर (जर्मनी) इवान लेंडल (चेकोस्लोवाकिया) 1–6, 6–4, 6–4, 6–4
1992 जिम कूरियर (यूएसए) स्टेफन एडबर्ग (स्वीडन) 6–3, 3–6, 6–4, 6–2
1993 जिम कूरियर (यूएसए) स्टेफन एडबर्ग (स्वीडन) 6–2, 6–1, 2–6, 7–5
1994 पीट सांप्रास (यूएसए) टॉड मार्टिन (यूएसए) 7–6(4), 6–4, 6–4
1995 आंद्रे आगासी (यूएसए) पीट सांप्रास (यूएसए) 4–6, 6–1, 7–6(6), 6–4
1996 बोर्स बेकर (जर्मनी) माइकल चांग (यूएसए) 6–2, 6–4, 2–6, 6–2
1997 पीट सांप्रास (यूएसए) कार्लोस मोया (स्पेन) 6–2, 6–3, 6–3
1998 पेट्र कोर्डा (चेक रिपब्लिक) मार्सेलो रियोस (चिली) 6–2, 6–2, 6–2
1999 येवगेनी काफेलनिकोव (रूस) थॉमस एन्क्विस्ट (स्वीडन) 4–6, 6–0, 6–3, 7–6(1)
2000 आंद्रे आगासी (यूएसए) येवगेनी काफेलनिकोव (रूस) 3–6, 6–3, 6–2, 6–4
2001 आंद्रे आगासी (यूएसए) अर्नॉ क्लेमेंट (फ्रांस) 6–4, 6–2, 6–2
2002 थॉमस जोहानसन (स्वीडन) मारत सफिन (रूस) 3–6, 6–4, 6–4, 7–6(4)
2003 आंद्रे आगासी (यूएसए) रेनर शटलर (जर्मनी) 6–2, 6–2, 6–1
2004 रोजर फेडरर (स्विट्ज़रलैंड) मारत सफिन (रूस) 7–6(3), 6–4, 6–2
2005 मारत सफिन (रूस) ल्लेटन ह्यूइट (ऑस्ट्रेलिया) 1–6, 6–3, 6–4, 6–4
2006 रोजर फेडरर (स्विट्ज़रलैंड) मार्कोस बघदातिस (साइप्रस) 5–7, 7–5, 6–0, 6–2
2007 रोजर फेडरर (स्विट्ज़रलैंड) फर्नांडो गोंजालेज़ (चिली) 7–6(2), 6–4, 6–4
2008 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) जो-विल्फ्राइड टोंगा (फ्रांस) 4–6, 6–4, 6–3, 7–6(2)
2009 राफेल नडाल (स्पेन) रोजर फेडरर (स्विट्ज़रलैंड) 7–5, 3–6, 7–6(3), 3–6, 6–2
2010 रोजर फेडरर (स्विट्ज़रलैंड) एंडी मरे (यूके) 6–3, 6–4, 7–6(11)
2011 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) एंडी मरे (यूके) 6–4, 6–2, 6–3
2012 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) राफेल नडाल (स्पेन) 5–7, 6–4, 6–2, 6–7(5), 7–5
2013 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) एंडी मरे (यूके) 6–7(2), 7–6(3), 6–3, 6–2
2014 स्टान वावरिंका (स्विट्ज़रलैंड) राफेल नडाल (स्पेन) 6–3, 6–2, 3–6, 6–3
2015 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) एंडी मरे (यूके) 7–6(5), 6–7(4), 6–3, 6–0
2016 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) एंडी मरे (यूके) 6–1, 7–5, 7–6(3)
2017 रोजर फेडरर (स्विट्ज़रलैंड) राफेल नडाल (स्पेन) 6–4, 3–6, 6–1, 3–6, 6–3
2018 रोजर फेडरर (स्विट्ज़रलैंड) मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 6–2, 6–7(5), 6–3, 3–6, 6–1
2019 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) राफेल नडाल (स्पेन) 6–3, 6–2, 6–3
2020 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 6–4, 4–6, 2–6, 6–3, 6–4
2021 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) दानियल मेदवेदेव (रूस) 7–5, 6–2, 6–2
2022 राफेल नडाल (स्पेन) दानियल मेदवेदेव (रूस) 2–6, 6–7(5), 6–4, 6–4, 7–5
2023 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) स्टेफानोस सिटसिपास (ग्रीस) 6–3, 7–6(4), 7–6(5)
2024 यानिक सिनर (इटली) दानियल मेदवेदेव (रूस) 3–6, 3–6, 6–4, 6–4, 6–3
2025 यानिक सिनर (इटली) अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी) 6–3, 7–6(4), 6–3
2026 कार्लोस अल्काराज (स्पेन) नोवाक जोकोविच (सर्बिया) 2–6, 6–2, 6–3, 7–5

अल्काराज की दमदार वापसी

मैच की शुरुआत जोकोविच ने धमाकेदार अंदाज में की और पहला सेट 6-2 से जीत लिया। हालांकि अल्काराज़ ने अपने संयम और आक्रामक खेल से दूसरा सेट भी 6-2 से जीतकर बराबरी हासिल की। तीसरा सेट युवा और अनुभवी खिलाड़ी के बीच रोमांचक मुकाबले में बदल गया, जिसमें अल्काराज़ की फिटनेस और गति ने जोकोविच को चुनौती दी। तीसरा सेट जीतकर अल्काराज़ ने अपने दबदबे को कायम रखा।

चौथे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बनाए रखने में कड़ी मेहनत की। सेट के अंत में 5-5 पर मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ और टाई-ब्रेकर की कगार पर पहुंचा। अंततः अल्काराज ने अपनी सर्विस बचाई और जोकोविच को हराकर पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ, अल्काराज ने ग्रैंड स्लैम में अब तक कुल सातवीं जीत दर्ज की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com