एशिया कप 2025 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर-जायसवाल हुए बाहर, शुभमन गिल बने उप कप्तान

Team India squad announced for Asia Cup 2025: मंगलावार 19 अगस्त को मुंबई से बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा की।
bcci selection committee Meeting
बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी की बैठक (सोर्स- एक्स @bcci)
Published on
Updated on

Team India Squad Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट अगले महीने 9 सितंबर से शुरु होने वाला है। जिसका समापन 28 सितंबर को होगा। इसके लिए मंगलवार को चयनकर्ताओं के द्वारा 15 सदस्यीय टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया। इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की मेंस सिलेक्शन कमिटी के द्वारा टीम इंडिया का चयन किया गया है।

बीसीसीआई ने टीम का ऐलान करते ही सारे कयासों का पटाक्षेप कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल दोनों ही एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे, लेकिन दोनों को ही टीम में जगह नहीं मिली है।

बुमराह इन-शुभमन उपकप्तान

इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह के एशिया कप में खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन उन्हें सेलेक्टर्स ने 15 सदस्यी भारतीय टीम का हिस्सा बनाया है। इसके साथ ही शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

अभिषेक शर्मा करेंगे पारी का आगाज

बल्लेबाजी का आगाज करने के लिए टी-20 में ताबड़तोड़ अंदाज के लिए मशहूर हो चुके अभिषेक शर्मा को जगह दी गई है। उनके साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही मिडिल ऑर्डर में कैप्टन सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शामिल होंगे।

बुमराह-अर्शदीप-राणा का पेस अटैक

मौजूदा वक्त में जसप्रीत बुमराह को हर फॉर्मेट में दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है। एशिया कप में उनका साथ देने के लिए टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही जितेश शर्मा और संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ फिरकी गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव और मिस्ट्री बॉलर वरुण चक्रवर्ती टीम का हिस्सा हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

रिजर्व खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com