Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीनों फॉर्मेट में कौन किसपर है भारी, जानिए इतिहास

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 03, 2022 | 03:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच (India vs South Africa Test Series, 2021-2022) जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की दूसरी भिड़ंत  आज से जोहांसबर्ग (Johannesburg Test IND vs SA) के इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम (Imperial Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया।

इस मैदान में सीरीज जीतने के तगड़े इरादे से मैदान में उतरी टीम इंडिया की कप्तानी आज केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं। टेस्ट टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। खबरों के मुताबिक पीठ के दर्द की वजह से उन्हें आराम दिया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि यह भारत का साउथ अफ्रीका का आठवां दौरा है। इससे पहले सात बार इस देश का दौरा कर चुकी भारतीय टीम एक बार भी सीरीज पर अपना झंडा नहीं गाड़ सकी। भले ही विराट कोहली (Virat Kohli) खुद खराब फार्म से गुजर रहे हों, लेकिन उनकी आक्रामक और अनुभवी कप्तानी में टीम इंडिया एकदम शानदार फॉर्म और जोश में है। गौरतलब है कि, इससे पहले सेंचुरियन के मैदान में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विराटसेना ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह से हराया।

आपको याद दिला दें कि उस मैदान में इससे पहले भारत को कभी भी जीत नसीब नहीं हुई थी। कप्तान विराट कोहली ने अपनी जानदार रणनीतियों से साउथ अफ्रीका को सेंचुरियन के मैदान में धोबी पछाड़ दी और पहला मैच जीतकर इतिहास रच दिया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराया था।  आइए जानें दोनों देशों के बीच अब तक हुए टेस्ट मुकाबलों का इतिहास-

भारत ‘बनाम’ साउथ अफ्रीका की टेस्ट मुक़ाबले:

इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच (India vs South Africa Test Series) अबतक 40 टेस्ट मैच खेले गए हैं। और परिणाम बताते हैं कि दोनों का पलड़ा करीब-करीब बराबर का रहा है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 15 मैचों में हराया और जीत दर्ज की, वहीं साउथ अफ्रीका ने भी भारत के खिलाफ 15 मुकाबले जीते हैं। बाकी के 10 मैच ड्रॉ रहे। 

भारत ‘बनाम’ साउथ अफ्रीका ODI का इतिहास 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अबतक 84 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। और, क्रिकेट के इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारत के खिलाफ भारी ही रहा है। ODI Cricket मैचों का इतिहास बताता है कि अब तक खेले कुल 84 मैचों में साउथ अफ्रीका ने 46 जीत हासिल की। वहीं, भारतीय टीम ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है। और बाकी के 3 मैच बेनतीजा रहे।

भारत ‘बनाम’ साउथ अफ्रीका T20I मुकाबलों का इतिहास

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास बताता है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 17 मैच खेले गए। जिसमें साउथ अफ्रीका के मुकाबले भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ अब तक 9 T20I मैचों में फतह की है, वहीं साउथ अफ्रीका को 6 मैचों में जीत हासिल हुई। बाकी बचे 2 मैच बेनतीजा रहे।

Who is strong in all three formats between india and south africa know history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2022 | 03:56 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Cricket News
  • IND Vs SA
  • India vs South Africa
  • Indian Cricket Team
  • Rohit Sharma
  • South Africa Tour Of India
  • Sports
  • Team India
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs SA 4th T20I: यहां दखें फ्री में मुकाबला, सीरीज जीतने की इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

2

पंजाब में लाइव मैच के दौरान हुआ ‘खून-खराबा’, मैदान पर हुई गोलियों की बौछार, आयोजक घायल और आरोपी फरार

3

IND vs SA: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अक्षर पटेल इंजरी के कारण सीरीज से हुए बाहर

4

क्या लखनऊ में मौसम बिगाड़ेगा खेल? IND vs SA के अहम मुकाबले पर मंडराया खतरा! जानें वेदर का हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.