Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SA 4th T20I: यहां दखें फ्री में मुकाबला, सीरीज जीतने की इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। 17 दिसंबर को होने वाला चौथा मैच अफ्रीका के लिए करो या मरो का होगा, जबकि भारत सीरीज जीतने उतरेगा।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Dec 15, 2025 | 09:50 PM

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND vs SA 4th T20 Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली हैं। जहां भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।

तीन मैचों के बाद भारत सीरीज में आगे है और अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है तो सीरीज भी उसी के नाम हो जाएगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम किसी भी हाल में जीत दर्ज कर सीरीज में खुद को बनाए रखना चाहेगी।

कब और कहां देखें चौथा टी20 मुकाबला?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। जो दर्शक फ्री में मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में फैंस के पास मैच देखने के कई विकल्प मौजूद हैं।

सम्बंधित ख़बरें

शेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?

9 मुकाबलों में बनाए 235 रन, ये है टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर खिलाड़ी, T20 WC 2026 में भी निभाई अहम भूमिका

टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, तो शोएब अख्तर को क्यों लगी मिर्ची? कहा- उन्होंने क्रिकेट बर्बाद…

इधर ट्रॉफी पर ट्रॉफी जीत रही टीम इंडिया, उधर पाकिस्तान में संन्यास लेने को मजबूर हो गया 24 साल का ये खिलाड़ी

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, बल्लेबाजी चिंता का विषय

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच भारतीय टीम के लिए कुछ चिंताएं भी सामने आई हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल अब तक इस सीरीज में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दोनों बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए हैं।

इसके अलावा टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह बीसीसीआई ने शहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। शहबाज घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं और उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है।

यहां देखें दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, शहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें: पंजाब में लाइव मैच के दौरान हुआ ‘खून-खराबा’, मैदान पर हुई गोलियों की बौछार, आयोजक घायल और आरोपी फरार

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे।

India vs south africa 4th t20 live streaming free where to watch lucknow match 17 december 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 09:48 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs SA
  • India vs South Africa
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.