IND vs SA: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अक्षर पटेल इंजरी के कारण सीरीज से हुए बाहर
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में तीसरे मुकाबले के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण सुपरस्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गया है।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Axar Patel ruled out of T20 series against South Africa: टीम इंडिया मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। चौथे मुकाबले से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंजरी के कारण अब बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। तीसरे टी20 मैच में भी अक्षर चोट के कारण प्लेइंग 11 से बाहर थे। इस अपडेट की जानकारी बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी।
अक्षर पटेल हुए सीरीज से बाहर
भारतीय टीम चौथा टी20 मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है। मुकाबले से पहले अक्षर पटेल की चोट की जांच की जाएगी और वह टीम के साथ रहेंगे। हालांकि, वह मैदान पर उतर नहीं पाएंगे। उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है।
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia allrounder, Axar Patel has been ruled out of the remaining two @IDFCFIRSTBank T20Is against South Africa due to illness. 🔽 Details | #INDvSA | @akshar2026 https://t.co/CZja7iaLNm — BCCI (@BCCI) December 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
शाहबाज अहमद को मिला मौका
अक्षर के बाहर होने के बाद टीम में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहबाज अहमद को मौका मिला है। हालांकि उनका प्लेइंग 11 में खेलना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है। अक्षर की जगह प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव खेलेंगे। टीम अगर तीसरे स्पिनर के साथ उतरती है, तो वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान शुभमन गिल, बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर) शामिल हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद।
ये भी पढ़ें: मेसी-मोदी की मुलाकात क्यों हुई रद्द? आखिरी मौके पर इस कारण बदला दिया GOAT का पूरा शेड्यूल!
टीम इंडिया अब अपनी योजना में बदलाव करेगी। अक्षर पटेल की अनुपस्थिति में टीम के स्पिन विभाग को मजबूत करना जरूरी है। कुलदीप यादव और शाहबाज अहमद की मदद से टीम को संतुलन मिलेगा। बेंच पर बैठे वाशिंगटन सुंदर को मौके मिलने की संभावना भी है। टीम इंडिया के कोच और कप्तान अब इस बदलाव के साथ चौथे टी20 में उतरेंगे, ताकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनायी जा सके। आगामी मुकाबले में टीम की रणनीति और प्लेइंग 11 की अंतिम घोषणा मैच से पहले की जाएगी।
