Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फाइनल हुआ 2027 वर्ल्ड कप का वेन्यू, ‘इन’ स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 10, 2024 | 07:11 PM

वनडे विश्व कप 2027 (सौजन्य: X)

Follow Us
Close
Follow Us:

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के आठ शीर्ष क्रिकेट स्टेडियमों की 2027 आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2027) के आयोजन स्थल के रूप में पुष्टि हुई है जिसमें जोहनिसबर्ग का वांडरर्स, डरबन का किंग्समीड और केप टाउन का न्यूलैंड्स भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका की ‘न्यूज 24′ वेबसाइट की एक खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

विश्व कप 2027 की मेजबानी अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि आयोजन स्थल होटल के कमरों और हवाई अड्डे की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट ने मोसेकी के हवाले से कहा, ‘‘स्थलों को चुनने की कवायद वैज्ञानिक थी और इसमें होटल के कमरों की संख्या और हवाईअड्डे की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया गया।”

मोसेकी ने आगे कहा कि बेनोनी, जेबी मार्क्स ओवल और डायमंड ओवल में तीन स्थलों को छोड़ना उनके लिए कठिन फैसला था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास आईसीसी से मान्यता प्राप्त 11 स्थल हैं इसलिए तीन को छोड़ना कठिन था। लेकिन बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखा गया। आयोजन स्थल के अलावा इसके आसपास प्रशिक्षण स्थलों की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण मुद्दा थी।”

दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट के मुख्य स्थल वांडरर्स, प्रिटोरिया का सेंचुरियन पार्क, किंग्समीड, गकेबरहा का सेंट जॉर्ज पार्क, पार्ल का बोलैंड पार्क और न्यूलैंड्स होंगे जबकि ब्लोमफोंटेन का मैनगौंग ओवल और ईस्ट लंदन का बफेलो पार्क भी कुछ मैचों की मेजबानी करेंगे। अन्य मुकाबले टूर्नामेंट के सह मेजबान जिंबाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे ने टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है लेकिन नामीबिया को अफ्रीकी क्वालीफायर से गुजरना होगा। आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमें टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी जबकि शेष चार स्थान वैश्विक क्वालीफायर टूर्नामेंट से निर्धारित होंगे।

टूर्नामेंट में सात-सात टीमों के दो ग्रुप होंगे। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी जिससे सेमीफाइनल और फाइनल में विजेताओं का निर्धारण होगा। विश्व कप 2003 की तरह ग्रुप चरण में टीमें एक बार एक-दूसरे से खेलेंगी।

(एजेंसी)

Wanderers kingsmead and newlands among south africa eight venues for odi world cup 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2024 | 07:11 PM

Topics:  

  • ODI World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

IND W vs SL W: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 271 रनों का लक्ष्य, अमनजोत-दीप्ति ने लगाई फिप्टी

2

Women’s ODI World Cup: ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर ग्रेस हैरिस, इस खिलाड़ी को मिली जगह

3

महिला वर्ल्ड कप के लिए सभी 8 देशों ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, देखें किस टीम में किसको मिली जगह

4

जय शाह ने लिया ऐतिहासिक फैसला, ICC महिला वर्ल्ड कप में पहली बार होने जा ऐसा कारनामा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.