Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND W vs SL W: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 271 रनों का लक्ष्य, अमनजोत-दीप्ति ने लगाई फिप्टी

India W vs Sri Lanka W Updates: महिला विश्व कप 2025 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 47 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। वहीं, डीएलएस टारगेट के चलते श्रीलंका को जीत के लिए 271 रन बनाने होंगे।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Sep 30, 2025 | 08:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India Women vs Sri Lanka Women score Updates: महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 47 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए।

भारत की पारी की शुरुआत मुश्किल रही। टीम 124 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी और संकट में नजर आ रही थी। इस समय श्रीलंका की गेंदबाज इनोका राणावीरा ने कमाल दिखाते हुए एक ही ओवर में 3 विकेट झटके। लेकिन इसके बाद अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

बारिश के कारण मैच को दो बार रोकना पड़ा और ओवर में कटौती हुई, जिसके बाद यह 47-47 ओवर का मुकाबला बन गया। भारत की ओर से अमनजोत कौर ने 57 और दीप्ति शर्मा ने 53 रन बनाए। वहीं, स्नेह राणा 28 रन नाबाद रही। अन्य योगदान में हरलीन देयोल 48, प्रतिका रावल 37 और हरमनप्रीत कौर 21 रन शामिल हैं। स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना 8 और ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स खाता भी नहीं खोल पाईं।

A flurry of wickets from Sri Lanka to put India on the backfoot in #CWC25 opener 🔥🎥 How to watch LIVE action in your region ➡️ https://t.co/7wsR28PFHIhttps://t.co/VpBVHIAjR0 — ICC (@ICC) September 30, 2025


श्रीलंका की ओर से इनोका राणावीरा ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा, उदेशिका प्रबोधनी, चमारी अट्टापट्टू और अचिनी कुलसुरिया ने 1-1 विकेट लिए। भारत की टीम ने संकट के समय धैर्य दिखाया और अहम साझेदारियों के दम पर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अब देखना होगा कि श्रीलंका की बल्लेबाज इस चुनौती का किस तरह सामना करती हैं।

The liveblog has ended.
  • 30 Sep 2025 07:56 PM (IST)

    30 Sep 2025 07:56 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: श्रीलंका को जीत के लिए 270 रनों की जरूरत

    टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका के सामने आखिरकार सम्मानजनक स्कोर बना डाला। दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर की अर्धशतकीय पारी व अंत में स्नेह राणा की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 269 रन बनाए। अब जीत के लिए श्रीलंकाई टीम को 270 रन बनाने होंगे। बता दें बारिश के कारण ये मुकाबला 47 ओवर का कर दिया गया।

  • 30 Sep 2025 07:45 PM (IST)

    30 Sep 2025 07:45 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: दीप्ति शर्मा ने लगाई शानदार फिप्टी

    टीम इंडिया के लिए अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 45.4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 242/7 विकेट है। दूसरी तरफ स्नेह राणा 10 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रही है। यहां से टीम इंडिया 270 से ज्यादा स्कोर की तरफ देख रही है।

  • 30 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    30 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    अष्टमी पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की देवी भगवती की आरती

    शारदीय नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में देवी भगवती की आरती की।

    #WATCG | गोरखपुर: शारदीय नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में देवी भगवती की आरती की। pic.twitter.com/VbSzsSayzL

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2025

  • 30 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    30 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: अमनजोत कौर का अर्धशतक

    टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बाद अमनजोत कौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए है। दूसरी तरफ क्रीज में 37 रन के साथ दीप्ति शर्मा भी मौजूद हैं।

  • 30 Sep 2025 06:19 PM (IST)

    30 Sep 2025 06:19 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: टीम इंडिया को लगा छठा झटका

    मुकाबले में टीम इंडिया की हालत खराब बनी हुई है। टीम को ऋचा घोष के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्हें श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने अपना शिकार बनाया। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 28.4 ओवर के बाद 131/6 विकेट है। क्रीज पर अमनजोत कौर और दिप्ती शर्मा मौजूद हैं। यहां से टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है।

    World Cup 2025. WICKET! 26.6: Richa Ghosh 2(6) ct Udeshika Prabodhani b Chamari Athapaththu, India (Women) 124/6 https://t.co/lcSNn79t77 #INDvSL #CWC25 #TeamIndia

    — BCCI Women (@BCCIWomen) September 30, 2025

  • 30 Sep 2025 06:09 PM (IST)

    30 Sep 2025 06:09 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: टीम इंडिया के 5 विकेट पवेलियन

    श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज इनोका राणावीरा ने टीम इंडिया को दो गेंद में दो बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने 26वें ओवर की पहली गेंद में हरलीन देओल को इसके बाद दूसरी गेंद में जेमिमा रोड्रिग्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद  में कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी आउट कर टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ कर रख दी। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 26 ओवर के बाद 122/5 है। वहीं, क्रीज पर ऋचा घोष और दिप्ती शर्मा मौजूद हैं।

  • 30 Sep 2025 05:56 PM (IST)

    30 Sep 2025 05:56 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: टीम इंडिया के 100 रन पूरे

    भारतीय टीम ने 24वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक टीम को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के रूप में दो झटके लग चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल मौजूद हैं। हरलीन देओल 57 गेंदों में 37 तो कप्तान 16 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, स्कोर 23.4 ओवर के बाद 103/2 है।

    💯 up for #TeamIndia

    Captain Harmanpreet Kaur joins Harleen Deol at the crease 🤜🤛

    Updates ▶️ https://t.co/m1N52FKTWT#WomenInBlue | #CWC25 pic.twitter.com/Q8k4uD6KB1

    — BCCI Women (@BCCIWomen) September 30, 2025

  • 30 Sep 2025 05:39 PM (IST)

    30 Sep 2025 05:39 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

    टीम इंडिया को प्रतिका रावल के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें स्पिन गेंदबाज इनोका राणावीरा ने 37 के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं। दूसरी तरफ 32 के स्कोर पर हरलीन देओल क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर के बाद 84/2 है।

  • 30 Sep 2025 05:16 PM (IST)

    30 Sep 2025 05:16 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: टीम इंडिया के 50 रन पूरे

    14 ओवर के बाद टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो चुके हैंं। श्रीलंका के खिलाफ ये टीम इंडिया की धीमी शुरुआत है। इस वक्त क्रीज में हरलीन देओल 19 और प्रतिका रावल 21 रन पर खेल रही हैं। अब टीम इंडिया को अपनी रन गति में थोड़ा रफ्तार लाने की जरूरत है।

  • 30 Sep 2025 05:01 PM (IST)

    30 Sep 2025 05:01 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: शुरु हुआ मुकाबला

    बारिश के बाद एक बार फिर से मुकाबला शुरु हो चुका है। अब टीम इंडिया की खिलाड़ी दूसरा पावरप्ले खेलने के लिए तैयार है। इस वक्त मैदान पर हरलीन देओल 15 और प्रतिका रावल 18 रन पर खेल रही है। अब तक 10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया का स्कोर 43/1 है।

  • 30 Sep 2025 04:55 PM (IST)

    30 Sep 2025 04:55 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: जल्द शुरु होगा मुकाबला

    बारिश ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के पहले मुकाबले में खलल डाली। राहत की बात ये है कि बारिश रुक गई है और मुकाबला फिर से शाम 5 बजे से शुरु होगा। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 43 रन पर 1 विकेट है। क्रीज पर प्रतिका रावल और हरलीन देओल मौजूद हैं।

    Rain in Guwahati forces a stoppage at the end of powerplay in the #CWC25 opener 🌧️

    How to watch LIVE action in your region 📺 https://t.co/7wsR28PFHI

    More updates 👉https://t.co/jpnYrD8KwC pic.twitter.com/3DcAgbcVGI

    — ICC (@ICC) September 30, 2025

  • 30 Sep 2025 03:47 PM (IST)

    30 Sep 2025 03:47 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: बारिश के कारण रुका मैच

    बारिश के कारण मैच को रोका गया है। अब तक टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर के बाद 43 रन हो चुके है। वहीं, टीम इंडिया को स्मृति मंधाना के रूप में 1 झटका लगा है। स्मृति मंधाना ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। वहीं, प्रतिका रावल 18 और हरलीन देओल 15 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

  • 30 Sep 2025 03:06 PM (IST)

    30 Sep 2025 03:06 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: मंधाना कैच आउट

    टीम इंडिया को स्मृति मंधाना के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज उदेशिका प्रबोधनी ने कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर हलरीन देओल आई हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 4 ओवर के बाद 18 रन पहुंच चुका है।

  • 30 Sep 2025 02:57 PM (IST)

    30 Sep 2025 02:57 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

     

  • 30 Sep 2025 02:56 PM (IST)

    30 Sep 2025 02:56 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा।

  • 30 Sep 2025 02:55 PM (IST)

    30 Sep 2025 02:55 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: श्रीलंका ने जीता टॉस

    आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है।

  • 30 Sep 2025 02:54 PM (IST)

    30 Sep 2025 02:54 PM (IST)

    IND W vs SL W Live: हो गया आगाज

    महिला विश्व कप 2025 का आगाज आज भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। सभी की निगाहें टीम इंडिया पर टिकी हैं, जो इस पहले मैच में जीत के साथ आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। मैच को लेकर पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर भी खास दिलचस्पी बनी हुई है। फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

Ind w vs sl w live score icc womens cricket world cup 2025 india vs sri lanka today team squad chamari athapaththu harmanpreet kaur scorecard online live

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 02:52 PM

Topics:  

  • ICC Women's Cricket Team
  • ICC Women’s Cricket World Cup
  • Indian Women's Cricket Team
  • ODI World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

महिला वर्ल्ड कप में गुवाहाटी ने रचा इतिहास, भारत-श्रीलंका मैच में टूटा दर्शकों का रिकॉर्ड

2

उदेशिका प्रबोधनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

3

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनी

4

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को 59 रनों से रौंदा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.