- Hindi News »
- Sports »
- Virat Kohli Dance Moye Moye Song Signature Step Video Ind Vs Afg 3rd
‘मोए-मोए…’ गाने पर Dance करते दिखे विराट कोहली, सिग्नेचर स्टेप कर महफिल में लगाई आग- देखें video
- Written By: मृणाल पाठक

विराट कोहली (PIC Credit: Social Media)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला (IND vs AFG 3rd T20) बेहद खास रहा। इस मुकाबले में दो सुपर ओवर (Super Over) खेलने के बाद नतीजा निकला। भारत (Team India) ने तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर टी20 सीरीज में अफगान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Dance On Moye-Moye Song) को सबसे वायरल गाने मोए-मोए पर नाचते हुए देखा गया।
विराट कोहली मैदान पर अपने अतरंगी अंदाज़ के लिए काफी मशहूर हैं। वह अक्सर डांस करके, या फिर किसी और तरीके से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। ऐसे में जब भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच जैसे ही टाई हुआ, वैसे ही बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीजे पर ‘मोए-मोए..’ गाना बजने लगा। इस दौरान विराट के साथ कुछ भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम में ही मौजूद थे। तभी विराट इस गाने पर सिग्नेचर स्टेप करने लगे।
https://twitter.com/minnahvm/status/1747903987570143529
किंग कोहली का यह डांस कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद अब कोहली का यह विडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिस तरह से उन्होंने सिग्नेचर स्टेप किया है उससे उन्होंने पूरी महफ़िल ही लूट ली। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन, फील्डिंग से उन्होंने शानदार कमाल दिखाया।
सम्बंधित ख़बरें
Virat Kohli ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
IPL 2026: मुंबई और बेंगलुरु के लिए बुरी खबर! रोहित और कोहली को चोट के कारण मैदान से जाना पड़ा बाहर
Virat Kohli Angry Video: अर्धशतक जड़ते ही आउट हुए विराट, डगआउट में जाते वक्त सरेआम निकाला अपना गुस्सा- VIDEO
MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ विराट कोहली ने काटा गदर, ऐतिहासिक 1000 रन पूरे कर बनाया ये रिकॉर्ड
मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में 10 रन से अफगानिस्तान टीम को हराकर इतिहास रच दिया। भारत इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को पीछे छोड़ सबसे ज़्यादा बार क्लीन स्वीप से जीतने वाली टीम बन गया है। इसके अलावा रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया है।
Virat kohli dance moye moye song signature step video ind vs afg 3rd t20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














