विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
Vinesh Phogat Semifinals: विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया। चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत ने उन्हें 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विनेश फोगाट (फोटो- सोशल मीडिया)
Asian Games Trials Semifinal: भारत की अनुभवी महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया है। चयन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम भारवर्ग में उतरीं विनेश को सेमीफाइनल मुकाबले में युवा पहलवान मीनाक्षी गोयत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बेहद करीबी मुकाबले में मीनाक्षी ने 6-4 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया।
वापसी को लेकर बनी हुई थी खास चर्चा
ट्रायल्स शुरू होने से पहले ही विनेश की वापसी सुर्खियों में थी। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्हें चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति मिली थी। लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रहीं विनेश से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं।
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स के पहले दौर में विनेश ने हरियाणा की ज्योति को 7-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद अगले मुकाबले में उन्होंने निशु के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला 6-6 की बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन तकनीकी मानदंडों के आधार पर विनेश को विजेता घोषित किया गया। हालांकि इस फैसले पर विवाद भी देखने को मिला। निशु के कोच ने रेफरी के निर्णय को चुनौती दी, लेकिन अपील खारिज हो गई। मुकाबले के बाद निशु निराश नजर आईं और उन्होंने काफी देर तक मैट नहीं छोड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर
FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
ट्रायल्स से पहले भी हुआ था विवाद
प्रतियोगिता के दिन स्टेडियम में प्रवेश को लेकर भी कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। विनेश और उनके पति सोमवीर राठी की एंट्री को लेकर सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस हुई, हालांकि बाद में मामला सुलझा लिया गया। इसके अलावा वजन मापने की प्रक्रिया के दौरान भी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। शुरुआत में विनेश फोगाट का नाम 50 किलोग्राम वर्ग में दर्ज किया गया, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। बाद में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप के बाद उनका नाम 53 किलोग्राम वर्ग में शामिल किया गया और उन्हें ट्रायल्स में उतरने की अनुमति मिली।
कोर्ट से राहत के बाद मिली थी एंट्री
ट्रायल्स से ठीक पहले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर विनेश की भागीदारी पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उनके लिए चयन ट्रायल्स का रास्ता साफ हुआ। बावजूद इसके, वह अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं और सेमीफाइनल हारने के साथ एशियन गेम्स 2026 में जगह बनाने की उनकी उम्मीद समाप्त हो गई।
