Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशियाई खेलों के पहले ‘गोल्डन बॉय’ रणधीर सिंह का निधन, NRAI ने जताया गहरा दुख, खेल जगत में शोक की लहर

Randhir Singh Passes Away Delhi: भारत का नाम देश में दुनिया में ऊंचा करने वाले भारतीय खिलाड़ी और प्रशासक रणीधर सिंह का आज (27, मई) को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 27, 2026 | 02:44 PM

रणधीर सिंह का निधन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

First Asian Games Shooting Gold Medalist Randhir Singh: भारत के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अनुभवी खेल प्रशासक और एशियाई खेलों में भारत के पहले शूटिंग स्वर्ण पदक विजेता रणधीर सिंह का बुधवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझते हुए उनका निधन हो गया। इसके साथ ही देश के खेल जगत में एक युग का अंत हो गया, जिस पर उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।

रणधीर सिंह 79 वर्ष के थे और अपने आवास पर अंतिम सांस लेने से पहले कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। राजा रणधीर सिंह का जन्म 18 अक्टूबर 1956 को पटियाला के एक राजघराने में हुआ था। उन्होंने 1978 में बैंकॉक में एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।

रणधीर सिंह की बेटी भी कर चुकी है भारत को रिप्रेजेंट

उनके परिवार में उनकी पत्नी विनीता और तीन बेटियां हैं, महिमा, सुनैना और राजेश्वरी, जो खुद भी एक शूटर हैं। रणधीर सिंह के तरह ही उनकी बेटी ने भी 2022 में भी एशियन खेलों में रजत पदक हासिल किया था। उनके परिवार के कई सदस्य दुनिया में भारत को रिप्रेजेंट कर चुके है।

सम्बंधित ख़बरें

हार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं

पिनाराई विजयन के घर छापेमारी पर भड़की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की बताई मिलीभगत

आसाराम को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी उम्रकैद की सजा, तुरंत सरेंडर करने का आदेश

केरल में पूर्व CM पिनाराई विजयन के आवास पर छापेमारी, बेटी के घर समेत 10 ठिकानों पर ED ने दी दस्तक

STORY | Veteran sports administrator Randhir Singh dies Veteran sports administrator and India's first shooting gold-medallist in Asian Games, Randhir Singh, died on Wednesday after battling age-related ailments. He was 79 and had undergone hospitalisation for several days… pic.twitter.com/mTkzodx3RD — Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2026

OCA के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रणधीर सिंह ने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2024 में चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था, जबकि वे इससे पहले 1991 से 2015 तक इस संस्था में महासचिव के रूप में भी सेवा दे चुके थे।

नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के सचिव राजीव भाटिया ने कहा, “गहरे दुख के साथ, हम राजा रणधीर सिंह के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं, जो आज, 27 मई 2026 को स्वर्ग सिधार गए।”

यह भी पढ़ें – भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल

रणधीर सिंह ने रचा था इतिहास

रणधीर सिंह ने 1978 बैंकॉक एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने 5 ओलिंपिक गेम्स और एक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 1979 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: रणधीर सिंह कौन थे?

    Ans: रणधीर सिंह भारत के दिग्गज शूटर और खेल प्रशासक थे।

  • Que: रणधीर सिंह ने एशियाई खेलों में कौन सा इतिहास रचा था?

    Ans: रणधीर सिंह ने 1978 बैंकॉक एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था।

  • Que: रणधीर सिंह को कौन सा प्रमुख खेल सम्मान मिला था?

    Ans: रणधीर सिंह को 1979 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Veteran sports administrator randhir singh dies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Olympic gold medalist
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.