FIFA World Cup: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले राउंड में पहुंचा अमेरिका, विश्व कप में दबदबा कायम
FIFA World Cup Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर ली। ग्रुप डी में यह उसकी लगातार दूसरी जीत रही।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
USA फुटबॉल टीम (फोटो- @FIFAWorldCup)
FIFA World Cup USA vs Australia: सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। ग्रुप डी के मुकाबले में अमेरिकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ अमेरिका ने लगातार दूसरा मैच जीता और अगले दौर का टिकट पक्का कर लिया। टीम ने मैच में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और ऑस्ट्रेलिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
राउंड 32 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी USA
अमेरिका इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। सिएटल स्टेडियम में हुए मुकाबले की शुरुआत से ही अमेरिका ने आक्रामक खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच के 11वें मिनट में ही अमेरिका को इसका फायदा भी मिला। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस फोलारिन बालोगुन के शॉट का बचाव करते हुए अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते अमेरिका मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।
🇺🇸 USA have qualified for the Round of 32!#FIFAWorldCup — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
पूरे मैच में रहा दबदबा
अमेरिका का मैच में दबदबा बरकरार रहा और पहले हाफ का अंत होने से ठीक पहले टीम ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। मैच के 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन उनका यह शॉट गोल पोस्ट में नहीं पहुंच सका। हालांकि, सर्जिनो की नाकाम कोशिश को कैमरन बर्गेस ने बेहतरीन हेडर मारते हुए सफलतापूर्वक गोल में तब्दील कर दिया और अमेरिका को मैच में 2-0 की बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने इस गोल के खिलाफ रिव्यू भी लिया, लेकिन रेफरी ने इसे पूरी तरह से वैध बताया।
ये भी पढ़ें: मंजांबी ने रचा इतिहास, आखिरी 20 मिनट में हुए 5 गोल; स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया
पहले हाफ में ही 0-2 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी। अमेरिका के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के साथ ही अमेरिका ने नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बना ली है। विश्व कप के इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज लगातार दो जीत के साथ किया है। अमेरिका ने पहले मैच में पैराग्वे को 4-1 से हराया था।
एजेंसी इनपुट के साथ
