Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उन्मुक्त चंद के आंख में आई गहरी चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 01, 2022 | 04:39 PM

PIC: Unmukt Chand/Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल 2012 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) अपने नाम किया था। उस समय टीम इंडिया की कमान उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) के हाथों में थी, उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप का यह ख़िताब अपने नाम किया। लेकिन, अब पता चला है कि, उन्मुक्त चोटिल हो गए हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है। 

दरअसल, उन्मुक्त चंद को आंखों में गहरी चोट (Unmukt Chand Eye Injury) आई है। यह चोट उन्हें क्रिकेट खेलते हुए लगी है। उन्मुक्त ने अपने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनकी एक आंख सूजी हुई और बंद नज़र आ रही है। उन्मुक्त की तस्वीर देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, उनकी यह चोट कितनी गहरी होगी। 

It’s never a smooth ride for an athlete. Some days you come home victorious, other days disappointed&there are some when you come home with bruises and dents.Grateful to God to have survived a possible disaster. Play hard but be safe. It’s a thin line.
Thanku for the good wishes pic.twitter.com/HfW80lxG1c
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) October 1, 2022

सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर उन्मुक्त ने कैप्शन में लिखा, ‘एक एथलीट के लिए सफर कभी आसान नहीं होता। कई बार आप विजेता बनकर घर लौटते हैं और कई बार निराश होकर। कई दिन ऐसे भी होते हैं, जब आप चोट और खरोंच के साथ घर लौटते हैं। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि एक संभावित आपदा से बच गया। खूब खेलें लेकिन सुरक्षा के साथ। यहां बहुत ही बारीक रेखा होती है। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।’

बता दें कि, 29 वर्षीय उन्मुक्त चंद ने पिछले साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्हें IPL और घरेलू क्रिकेट में मौके नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया था। उन्होंने यूएस में मेजर लीग क्रिकेट में तीन साल की डील साइन की है। साथ ही इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी भाग लिया था। वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बिग बैश लीग में डेब्यू किया है। 

Unmukt chand suffered a serious eye injury shared a picture on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2022 | 04:39 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Unmukt Chand

सम्बंधित ख़बरें

1

फिल्म स्टारों जैसी…वो खिलाडी जिसकी एक गलती से खत्म हो गया करियर एवं जिंदगी, जानें उनकी कहानी

2

T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का किया एलान, ये 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, स्टीव स्मिथ बाहर

3

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: विराज माहेश्वरी का ऐतिहासिक स्पेल, 3 रन देकर झटके 8 विकेट; नॉकआउट में विदर्भ

4

Vijay Hazare Trophy: विदर्भ की विजयी हैट्रिक, दर्शन के पंजे में फंसी चंडीगढ़, गाड़ा जीत का झंडा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.