-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ukrainian Players Cried Hugging Each Other In Epl Match Gave This Message
ईपीएल मैच में एक दूसरे के गले लगकर रो पड़े यूक्रेन के खिलाड़ी, दिया ये संदेश
- Written By: मृणाल पाठक

PIC: Twitter
लंदन: उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के एक स्टेडियम में प्रतिद्वंद्वी टीम में शामिल यूक्रेन के दो खिलाड़ी मैच से पहले एक दूसरे के गले लगकर रो पड़े जबकि उनकी टीमों ने यूकेन के ध्वज को प्रदर्शित करके ‘युद्ध नहीं’ का संदेश दिया। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार का दिन भावनाओं से भरा रहा। पहले पश्चिम लंदन में ब्रेंटफोर्ड और न्यूकास्टल दोनों टीम के दर्शकों ने क्रिस्टियन एरिक्सन की यूरोपीय चैंपियनशिप के दौरान दिल का दौरा पड़ने के आठ महीने बाद मैदान पर वापसी का स्वागत किया जबकि बाद में खिलाड़ियों ने यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखायी जिसके खिलाफ रूस ने युद्ध छेड़ रखा है।
गुडिसन पार्क में खेले गये मैच में मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन को 1-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की लेकिन यह मैच यूक्रेन के दो खिलाड़ियों के भावुक मिलन के कारण अधिक चर्चा में रहा। सिटी की तरफ से खेलने वाले अलेक्सांद्रो जिनचेंको और एवर्टन के विताली मायकोलेंको मैच से पहले एक दूसरे के पास गये और गले लग गये। इसके बाद जब वे स्थानापन्न खिलाड़ियों की अपनी बेंच पर पहुंचे तो उनकी आंखों में आंसू थे। तब स्टेडियम के अंदर ‘ही इज नॉट हैवी, ही इज माई ब्रदर’ गीत बज रहा था।
El abrazo más cargado que hemos visto en el deporte en un buen tiempo. Ucranianos juntos. Zinchenko y Mykolenko antes del encuentro entre el Manchester City y el Everton. pic.twitter.com/XDABoP0BAz — Goles en Directo (@golesendir_) February 26, 2022
Courtesy: Goles en Directo
उधर ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाईटेड और वाटफोर्ड के बीच गोलरहित ड्रा छूटे मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीम के खिलाड़ी एक साथ मैदान पर आये हैं और उन्होंने कई भाषाओं में ‘‘शांति” शब्द को प्रदर्शित किया। ब्राइटन के एमेक्स स्टेडियम में मैटी कैश के गोल की मदद से एस्टन विला ने मेजबान टीम के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। कैश ने गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतारी और यूक्रेन में क्लब फुटबॉल खेलने वाले पोलैंड के अपने साथी के लिये संदेश को जगजाहिर किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा था, ‘‘तोमास केडजियारो और परिवार। मजबूत बने रहो मेरे भाई।’
सम्बंधित ख़बरें
रूस पर यूक्रेन का ताबड़तोड़ ड्रोन हमला, चौथी बार टारगेट हुई रूसी कंपनी; क्रीमिया के कई शहर अंधेरे में डूबे
रूस पर भारत का सख्त रुख! ओडेसा हमले में 4 भारतीयों की मौत के बाद राजनयिक तलब
International Chess Day 2026: बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है शतरंज? जानें इसके फायदे
यूक्रेन पर रूस का चौतरफा वार! 41 मिसाइलों और 125 ड्रोनों ने राजधानी कीव में मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत
Emotional moments in #EPL: ?? Eriksen returned 8 months after suffering a cardiac arrest ?? Zinchenko was reduced to tears amid banners of “We stand with Ukraine” ☮️Man United, Watford players stood together with a sign saying “peace” in six languageshttps://t.co/2pRcYnjH1G pic.twitter.com/XUoNNQ2piI — Firstpost Sports (@FirstpostSports) February 27, 2022‘
Courtesy: Firstpost Sports
इस बीच एरिक्सन ने ब्रेनफोर्ड की तरफ से 52वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कदम रखा लेकिन उनकी टीम इस मैच में न्यूकास्टल से 2-0 से हार गयी। एरिक्सन को पिछले साल यूरो 2020 में डेनमार्क की तरफ से खेलते हुए मैदान पर ही दिल का दौरा पड़ गया था। उसके बाद यह उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। (एजेंसी)
Ukrainian players cried hugging each other in epl match gave this message
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित
Jul 23, 2026 | 03:56 PMकरण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा आरोप, बोलीं- बिना एक्शन बोले किया किस, फिर मारा जोरदार थप्पड़
Jul 23, 2026 | 03:54 PMअभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार! कलकत्ता HC ने सुरक्षा याचिका की खारिज; नहीं चली सुवेंदु अधिकारी वाली दलील
Jul 23, 2026 | 03:50 PMसुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश
Jul 23, 2026 | 03:49 PMउल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार
Jul 23, 2026 | 03:47 PMआपकी सुविधा अनुसार, किसी भी जगह…सरकार ने छात्रों से बातचीत का भेजा प्रस्ताव, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह तैयार
Jul 23, 2026 | 03:45 PMमथुरा नरहौली पुल पर भीषण हादसा; ट्रक-बस समेत चार वाहन टकराए; एक की मौत, सात घायल
Jul 23, 2026 | 03:45 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














