Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन तोड़ेगा अफरीदी का ‘ये’ बड़ा रिकॉर्ड, किस युवा खिलाड़ी में है दम; यहां देखें टॉप 10 सिक्सर लिस्ट

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 22, 2024 | 04:40 PM

शाहिद अफरीदी (PIC Credit: social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने क्रिकेट नियम (Cricket Rules) को लेकर अपनी बाते रखी है। उन्होंने कहा है कि बल्लेबाज जब भी 100 या उससे अधिक मीटर का छक्का (Longest Six) लगाए तो उसे 6 से ज़्यादा रन देना चाहिए। ऐसे में अब अगर यह नियम आता है तो है बल्लेबाजों (Batter) की चांदी ही चांदी हो जाएगी। ऐसे में चलिए देखते हैं टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट, जिन्होंने अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ा है। 

टॉप 10 सबसे लंबे छक्के 

क्र.  बल्लेबाज के नाम  दूरी  देश  प्रतिद्वंदी  साल 
1. शाहिद अफरीदी   153 मी.  पाकिस्तान  द. अफ्रीका   2013
2. ब्रेट ली  143 मी. ऑस्ट्रेलिया  वेस्टइंडीज  2005
3. मार्टिन गप्टिल 127 मी. न्यूजीलैंड   द. अफ्रीका  2012
4. लियाम लिविंगस्टन 122 मी. इंग्लैंड पाकिस्तान  2021
5. कोरी एंडरसन  122 मी. न्यूजीलैंड  भारत  2014
6. मार्क वॉ  120 मी. ऑस्ट्रेलिया  न्यूजीलैंड  1997
7. युवराज सिंह  119 मी. भारत  ऑस्ट्रेलिया  2007
8. एमएस धोनी  118 मी. भारत  न्यूजीलैंड  2009
9. शाहिद अफरीदी  118 मी. पाकिस्तान  ऑस्ट्रेलिया  2005
10. क्रिस गेल  116 मी. वेस्टइंडीज  भारत  2010

रोहित शर्मा भी कह चुके 10 रन देने के बारे में  

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी इस नियम के बारे में पहले बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 100 या उससे ज़्यादा लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज को 10 रन देना चाहिए। भले ही रोहित यह बात कर चुके हैं लेकिन वह इस टॉप 10 की लिस्ट में कहीं भी नहीं है। 

अफरीदी ने जड़ा अब तक का सबसे लंबा छक्का 

अब तक सबसे लंबा छक्का लगाने मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम शुमार है। उन्होंने क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ा है। उन्होंने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 153 मीटर का लंबा छक्का जड़ा है। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज का नाम आता है, जिन्होंने 143 मीटर का लंबा छक्का लगाया था। हालांकि टॉप 5 की लिस्ट में भारत का एक भी बल्लेबाज शामिल नहीं है। 

ये खिलाड़ी तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड 

भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अफरीदी का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह लंबे हिट मारने में मशहूर हैं। उनके अलावा युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी यह कारनामा कर सकते हैं। फिर भारतीय टीम के हार्दिक पंड्या भी लंबे छक्के लगाने में मशहूर हैं। उनके अलावा साउथ अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज हेनरी क्लासेन, वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और न्यूजीलैंड के फिन एलेन भी यह कारनामा कर सकते हैं।       

Top 10 longest six batter list who will break shahid afridi longest six record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2024 | 04:40 PM

Topics:  

  • ICC

सम्बंधित ख़बरें

1

तीनों फॉर्मेट में शुभमन गिल ने जीता दिल, इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

2

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान हुआ शर्मशार! ICC ने कर दी ‘गजब’ बेइज्जती, बौखलाया PCB

3

ICC और JioStar के बीच डील कायम, टी20 वर्ल्ड कप देखने को लेकर भारतीय फैंस की टेंशन हुई खत्म

4

T20 World Cup 2026 के लिए शुरू हुई टिकटों की बिक्री, अपनी सीट सुरक्षित करनी है तो पढ़ें पूरी खबर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.