Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान हुआ शर्मशार! ICC ने कर दी ‘गजब’ बेइज्जती, बौखलाया PCB

PAK Captain Ignored by ICC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC के प्रमोशनल पोस्टर में पाक कप्तान सलमान अली आगा को जगह नहीं मिली है। इस फैसले से नाराज PCB ने ICC के रुख पर आपत्ति जताई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Dec 13, 2025 | 04:10 PM

आईसीसी ने पाकिस्तान को किया नजरअंदाज (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ICC T20 World Cup 2026: फरवरी 2026 से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाना है। टूर्नामेंट से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। एशिया कप के दौरान प्रमोशनल मामलों में नजरअंदाज किए जाने के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल पोस्टर को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।

ICC के पोस्टर में पाकिस्तान के कप्तान को नहीं मिली जगह

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक प्रमोशनल पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में पांच बड़ी टीमों के कप्तानों को शामिल किया गया है। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव, साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श, श्रीलंका के दासुन शनाका और इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पोस्टर में नजर आए। हालांकि पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा को इसमें जगह नहीं मिली, जिसे PCB ने अपमानजनक करार दिया है।

PCB ने ICC के सामने जताई आपत्ति

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मुद्दे को लेकर काफी नाराज है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में PCB के एक सूत्र ने बताया कि इससे पहले एशिया कप के दौरान भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली थी। उस समय ब्रॉडकास्टर ने प्रमोशनल कैंपेन में पाकिस्तान के कप्तान को शामिल नहीं किया था। सूत्र के मुताबिक अब एक बार फिर ICC ने टिकट सेल्स से जुड़े प्रमोशनल पोस्टर में पाक कप्तान को नजरअंदाज किया है, जिसे बोर्ड स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

PAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा

जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल

SA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

PAK Shaheens vs ENG Lions के बीच रद्द हुई सीरीज, PCB ने की पुष्टि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया ये फैसला

एशिया कप का दिया उदाहरण

PCB के सूत्र ने यह भी बताया कि एशिया कप के दौरान जब ऐसा मामला सामने आया था, तब एशियन क्रिकेट काउंसिल से बातचीत के बाद समस्या का समाधान निकाल लिया गया था। इसी आधार पर अब पाकिस्तान बोर्ड को उम्मीद है कि ICC भी इस मामले पर दोबारा विचार करेगा और प्रमोशनल सामग्री में बदलाव कर सकता है।

रैंकिंग बनी बड़ी वजह?

बताया जा रहा है कि ICC की मौजूदा टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान टॉप-5 टीमों में शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि इसी कारण पाक कप्तान को पोस्टर में जगह नहीं दी गई। हालांकि PCB का मानना है कि पाकिस्तान की क्रिकेट विरासत काफी मजबूत रही है और उनकी टीम हमेशा वर्ल्ड कप में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही है।

ये भी पढ़ें: कोलकाता के बवाल के बाद खतरे में मेसी का GOAT India Tour? आयोजकों की बदइंतजामी से टूटा फैंस का दिल

क्या ICC बदलेगा फैसला?

अब सवाल यह है कि क्या ICC पाकिस्तान की शिकायत को गंभीरता से लेगा। PCB को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रमोशनल पोस्टर में बदलाव हो सकता है और पाक कप्तान को भी इसमें शामिल किया जाएगा। फिलहाल यह विवाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

T20 world cup 2026 pcb angry icc promo poster pakistan captain salman ali agha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 04:10 PM

Topics:  

  • ICC
  • ICC T20 World Cup
  • Pakistan Cricket Team
  • PCB
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.