Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया ‘टाइगर’ नाम से मशहूर मंसूर अली खान पटौदी का आज 81वां जन्मदिन

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 05, 2022 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket Team) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले महान मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi Birthday) का आज यानी 05 जनवरी को जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 5 जनवरी 1941 को भोपाल (Bhopal) में हुआ था। वह क्रिकेट जगत के शानदार प्लेयर माने जाते थे। 

मंसूर अली खान पटौदी भारत के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। उन्हें क्रिकेट की दुनिया में टाइगर के नाम से बुलाया जाता था। जिन्होंने अपनी कप्तानी से भारत को कई जीत दिलाई है और कई यादगार पारी भी खेली है। 

मंसूर अली खान पटौदी ने अपने करियर में 46 टेस्ट खेले, दौरान उन्‍होंने 2793 रन बनाए और 6 शतक लगाए। जानकारी के लिए बता दें कि मंसूर की एक आँख में तकलीफ थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने करियर में तहलका मचाया था। 

मंसूर अली खान ने भारतीय टीम को उसकी स्पिन गेंदबाजी के दम पर मजबूत बनाया था। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार विदेशी जमीन पर टेस्ट में जीत भी दर्ज की थी। पटौदी की कप्तानी में साल 1968 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत हासिल की। उन्हें भारत के सबसे शानदार और कामयाब कप्तानों में से एक मन जाता है। 

पटौदी ने 21 साल की उम्र में 1962 में टीम की कमान संभाली थी। साथ ही वह युवा टेस्‍ट कप्‍तान भी बने थे। मंसूर अली खान ने साल 1975 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद उन्होंने साल 1993 से 1996 के बीच मैच रेफरी की भूमिका भी निभाई थी। 

साल 2011 में फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से पटौदी का निधन हो गया था। उनका बेटा बॉलीवुड का मशहूर हीरो सैफ अली खान हैं। मंसूर अली खान की पत्नी शर्मिला टैगोर भी बॉलीवुड से ताल्लुक रखती थीं और एक बेहतरीन अभिनेत्री थी। 

Today is the 81st birthday of mansoor ali khan pataudi popularly known as team india tiger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2022 | 07:00 AM

Topics:  

  • Indian Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

वो खिलाड़ी जिसने अकेले दम पर पलटे कई मुकाबले, भारत को जिताया वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी

2

IND vs SA: धर्मशाला में कैसा है पिच का मिजाज? गेंदबाज या बल्लेबाज, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी

3

IND vs SA 3rd T20: क्या शुभमन गिल की जगह लेंगे संजू सैमसन? धर्मशाला में भारत को करना होगा पटलवार

4

युवराज सिंह ने परिवार के साथ मनाया अपना 44वां जन्मदिन, सादगी के साथ मनाया बर्थडे; देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.