IND vs SA 3rd T20: क्या शुभमन गिल की जगह लेंगे संजू सैमसन? धर्मशाला में भारत को करना होगा पटलवार
IND vs SA: दूसरे टी-20 में करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया अब धर्मशाला में होने वाले सीरीज के तीसरे मुकाबले में बदलाव के साथ उतर सकती है। प्लेइंग 11 में कुछ बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 3rd T20I Playing 11: दूसरे टी-20 मुकाबले में मिली करारी हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें जोरदार वापसी पर टिकी हैं। सीरीज का तीसरा और बेहद अहम मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाना है, जहां भारतीय टीम हर हाल में जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुल्लांपुर में खेले गए पिछले मुकाबले में भारत के लिए हालात बिल्कुल भी अनुकूल नहीं रहे थे। गेंदबाजों ने जरूरत से ज्यादा रन लुटाए, तो बल्लेबाजी क्रम भी पूरी तरह चरमराता हुआ नजर आया।
टॉप ऑर्डर की नाकामी बनी चिंता
सीरीज के शुरुआती दो टी-20 मुकाबलों में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा है। पावरप्ले में विकेट जल्दी गिरने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ा, जिसका असर पूरे स्कोरकार्ड पर साफ दिखाई दिया। ऐसे में तीसरे मैच से पहले टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर सकता है।
शुभमन गिल पर लटक रही तलवार
शुभमन गिल को इस सीरीज में लगातार मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। दो मैचों में उनके बल्ले से कुल मिलाकर सिर्फ 4 रन ही निकल पाए हैं। खराब फॉर्म के चलते तीसरे टी-20 में उन्हें बेंच पर बैठाया जा सकता है। मौजूदा हालात को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अब नए विकल्प पर दांव लगाने के मूड में नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
संजू सैमसन को मिल सकता है ओपनिंग का मौका
गिल की जगह संजू सैमसन को बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है। संजू पहले दो मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में ओपनर के तौर पर उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। तेज शुरुआत दिलाने की काबिलियत को देखते हुए संजू टीम के लिए बड़ा तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
गेंदबाजी में भी हो सकता है बदलाव
दूसरे टी-20 में भारत की तेज गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर रही। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन दिए, जबकि अर्शदीप सिंह 54 रन लुटा बैठे। ऐसे में तीसरे मैच में हर्षित राणा को मौका दिया जा सकता है। हर्षित न सिर्फ नई गेंद से असरदार साबित हो सकते हैं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले 9 खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, अब इन प्लेयर्स पर नहीं लगेगी बोली
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल/संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
