युवराज सिंह ने परिवार के साथ मनाया अपना 44वां जन्मदिन, सादगी के साथ मनाया बर्थडे; देखें VIDEO
Yuvraj Singh celebrated 44th Birthday: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 44वां जन्मदिन परिवार संग मनाया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। वहीं उन्हें 11 दिसंबर को सम्मानित भी किया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
युवराज सिंह बर्थडे (फोटो-सोशल मीडिया)
Yuvraj Singh celebrated Birthday with Family: भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपना 44वां जन्मदिन परिवार के साथ सादगी भरे अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने पत्नी और बच्चों के साथ केक काटा। समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युवराज के जन्मदिन पर फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मशहूर युवराज आज भी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं। परिवार के साथ बिताया गया उनका यह निजी पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
युवराज सिंह के जन्मदिन से पहले उन्हें एक बड़ा सम्मान मिला।जन्मदिन से एक दिन पहले 11 दिसंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में नव निर्मित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम युवराज सिंह के नाम पर रखा गया। इस दौरान युवराज सिंह भी वहां मौजूद रहे थे।
युवराज सिंह का करियर
| प्रारूप | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर (HS) | औसत (Ave) | स्ट्राइक रेट (SR) | शतक (100s) | अर्धशतक (50s) | विकेट्स |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 40 | 1900 | 169 | 33.92 | 57.97 | 3 | 11 | 9 |
| वनडे | 304 | 8701 | 150 | 36.55 | 87.67 | 14 | 52 | 111 |
| टी20आई | 58 | 1177 | 77* | 28.02 | 136.38 | 0 | 8 | 28 |
| आईपीएल | 132 | 2750 | 83 | 24.77 | 129.71 | 0 | 13 | 36 |
युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे मैचों में 8701 रन बनाए और 111 विकेट भी झटके। उन्होंने 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में लंबा करियर खेलने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में करीब 34 की औसत से 1900 रन बनाए।
वर्ल्ड कप में युवराज का शानदार प्रदर्शन
वनडे वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 362 रन बनाने के साथ-साथ 15 विकेट भी लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए देश के लिए उनका योगदान क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में शामिल है।
वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगाए गए उनके छह छक्के आज भी क्रिकेट प्रेमियों को याद हैं। 10 जून 2019 को क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद युवराज सिंह सामाजिक कार्यों और व्यवसायिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी द्वारा उन्हें आइकॉन खिलाड़ी के रूप में चुना जाना उनके योगदान का सम्मान है।
