NZ vs PAK: 6,6,6 और फिर से 6…न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी का ‘फाड़ दिया सोफा’, Video
न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के एक ही ओवर में सीफर्ट ने 4 छक्के लगाकर सबको हैरान कर दिया...
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टिम सीफर्ट और शाहीन शाह अफरीदी (फोटो सोर्स- एक्स)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज की मेजबानी न्यूजीलैंड कर रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान दोनों ही मैचों में पाकिस्तान टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट के बड़े अतंर से हराया, जबकि दूसरे मैच में 11 गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।
अब दूसरे मुकाबले में हार के बाद सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पाकिस्तानी टीम मजाक का पात्र बन गई है। दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 136 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान के द्वारा दिए गए इस टारगेट को न्यूजीलैंड की टीम ने 11 गेंद शेष रहते हासिल कर दिया था। बता दें बारिस के कारण ये मुकाबला 15 ओवर का रखा गया था।
टिम ने शाहीन के ओवर में लगाए 4 छक्के
न्यूजीलैंड की इस जीत में सबसे अहम भूमिका ओपरन बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने निभाई। उन्होंने 22 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के एक ही ओवर में सीफर्ट ने 4 छक्के लगाकर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड के इस 30 वर्षीय बल्लेबाज की हर जगह तारीफ हो रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के गेंदबाज से अब हर कोई मजे ले रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
Seifert has 7 letters, so does Maximum 🤌 Tim Seifert took Shaheen Afridi to the cleaners in his second over, smashing four sixes in it 🤯#NZvPAK pic.twitter.com/F5nFqmo7G6 — FanCode (@FanCode) March 18, 2025
टिम सीफर्ट ने शाहीन के तीसरे ओवर में पहली ही गेंद पर छक्का लगा डाला। टिम का ये छक्का काफी लंबा था जो कि अंपायर के सर के ऊपर से गया। इसके बाद दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ छक्का लगा। लेकिन तीसरी गेंद डॉट रही। फिर चौथी गेंद पर टिम ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में दो रन लिए। फिर ओवर की पांचवी और छठी गेंद में छक्का लगाकर टिम ने अफरीदी की लाइन लेंथ बिगाड़ डाली। इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों ने शाहीन पर जमकर मजे लिए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोशल मीडिया पर शाहीन की हुई किरकिरी
1st over 2nd over pic.twitter.com/rVBMiE6yWm — Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) March 18, 2025
Tim Seifert smashes 4 sixes in Shaheen Shah Afridi over 6,6,.,2,6,6#PAKvsNZ pic.twitter.com/mvjhbdM6jI — ICT Fan (@Delphy06) March 18, 2025
Shaheen Afridi is the best fast bowler in the world for opposite teams. — Bash (@bashhh_24) March 18, 2025
Shaheen Shah Afridi ka sofa faad diya 🤣 6 6 0 2 6 6 pic.twitter.com/gVioG6BVe3 — Raja Babu (@GaurangBhardwa1) March 18, 2025
सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस भी शाहीन शाह अफरीदी का मजाक बना रहे हैं। पाकिस्तानी चैनल पर उनके पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तान की इस हार को पचा नहीं पा रहे है। बता दें इस सीरीज के लिए पाकिस्तान अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान नहीं चुने गए हैं।
