Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
NZ W vs IRE W: महिला टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया। गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट के अर्धशतक बेकार गए, अमेलिया केर चमकीं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
न्यूजीलैंड महिला टीम (फोटो- IANS)
NZ W vs IRE W Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 13वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रनों से हराया। रोज बाउल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 4 विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी।
डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की यह इस विश्व कप में लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। आखिरी ओवर में आयरलैंड को 15 रनों की दरकार थी, लेकिन सूजी बेट्स ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आयरलैंड को सिर्फ 10 रन ही बनाने दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी हंटर महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद कप्तान गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 110 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।
कीवी कप्तान ने झटके 2 विकेट
कप्तान गैबी ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके लगाए। वहीं, ओर्ला ने 53 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। रेबेका स्टोकेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं, तो लुईस लिटिल 5 और लिआ पॉल 8 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, रोजमेरी मैयर और ब्री इलिंग ने एक-एक विकेट चटकाया।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup: स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेंगे नेमार, ब्राजील के कोच एंसेलोटी ने की पुष्टि
FIFA World Cup: हैती पर 3-0 की एकतरफा जीत के साथ चमका ब्राजील, मैथ्यूज कुन्हा ने किए दो गोल
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
FIFA World Cup: स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर टॉप पर पहुंचा मोरक्को, सैबारी ने दागा मैच विनिंग गोल
गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 140 रन लगाए। कीवी टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और इसाबेला गेज (1 रन) और जॉर्जिया प्लिमर (4 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। मैडी ग्रीन सिर्फ 2 रन ही बना सकीं। 10 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही न्यूजीलैंड की पारी को अमेलिया केर और ब्रुक हॉलिडे ने संभाला।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 38 रन जोड़े। अमेलिया 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, हॉलिडे ने 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। इजी शार्प ने 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रनों का योगदान दिया, जबकि सूजी बेट्स ने अंतिम ओवरों में 12 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। गेंदबाजी में आयरलैंड की ओर से ओर्ला ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके, तो कारा मरे ने भी 2 विकेट हासिल किए। (IANS इनपुट के साथ)
