-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- The Player Who Made His International Debut Without Playing First Class Cricket Is A Fan Of Bollywood Songs
वो प्लेयर जिसने बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, बॉलीवुड गानों का है फैन
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner Birthday) का आज यानी 27 अक्टूबर को जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1986 को न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) में हुआ था। वॉर्नर दुनियाभर में पॉकेट डायनामाइट (Pocket Dynamite) के नाम से मशहूर हैं। वह छोटे कद के होने के बावजूद अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छुड़ा देते हैं।
डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी की है। आईपीएल (IPL) में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा ही रहा है, लेकिन इस साल उनके ख़राब प्रदर्शन की वजह से आईपीएल के दूसरे फेज में शुरुआत मैच के बाद उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी सवाल भी खड़े किए थे।
बिना फर्स्ट क्लास खेले इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्होंने बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले इंटरनेशनल डेब्यू किया। वार्नर ने 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला। यह टी-20 मैच था, जिसमें उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेला था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 43 गेंदों में 89 रन बना दिए थे। 1877 में खेले गए पहले टेस्ट के बाद डेविड वॉर्नर इकलौते ऐसे कंगारु खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बिना प्रथम श्रेणी मैच में खेले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
David Warner: ड्रिंक ड्राइविंग ने फंसाया, अब कप्तानी भी जाएगी! डेविड वॉर्नर की एक गलती पड़ी भारी
David Warner ने मानी अपनी गलती, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; 7 मई को होगी सुनवाई
PSL के दौरान David Warner को लगा बड़ा झटका, शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में हुए गिरफ्तार
Most Fifties in IPL: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास? वॉर्नर और कोहली के इस खास रिकॉर्ड पर ‘हिटमैन’ की नजर
बॉलीवुड के हैं बड़े फैन
डेविड वॉर्नर बॉलीवुड के बहुत बड़े फैन हैं। उनके पास जब भी समय होता है वह बॉलीवुड के गानों पर वीडियो बनाने से कभी नहीं चूकते हैं। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपने कई ऐसे वीडियो अपलोड किए हैं, जिसमें उन्होंने फेस मॉर्फिंग की मदद से कई एक्टर्स के फेस की जगह खुद का फेस लगा लिया है। उनके यह वीडियो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
मॉडल से की है शादी
डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस पेशे से एक मॉडल रही हैं। शादी से पहले वह ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेशनल आयरन वुमन का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। जिस तरह वॉर्नर को स्पोट्रर्स में इंटरेस्ट है। उसी तरह उनकी पत्नी कैंडिस भी बेहतरीन एथलीट रही हैं। फिटनेस के मामले में भी वह डेविड को कड़ी टक्कर देती हैं।
तीन बच्चों के हैं पिता
डेविड वॉर्नर पूरी तरह से फैमिली मैन हैं। वह क्रिकेट से समय निकालकर अपनी फैमिली के साथ समय बिताना काफी पसंद करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जिनमें से एक बेटी का जन्म शादी से पहले ही हो गया था। वॉर्नर ने कैंडिस के साथ साल 2015 में शादी की थी, जबकि उनकी पहली बेटी का जन्म 2014 में ही हो गया था।
The player who made his international debut without playing first class cricket is a fan of bollywood songs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Jul 07, 2026 | 01:25 PMPeriods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
Jul 07, 2026 | 01:23 PMAwarapan 2 का पहला गाना रिलीज, ‘वे जुनून’ में फिर लौटा इमरान हाशमी का रोमांटिक अंदाज
Jul 07, 2026 | 01:22 PM’12 साल पहले अलग चलते थे मंत्रालय, PM मोदी ने बदला वर्किंग स्टाइल’, नवभारत कॉन्क्लेव में बोलीं अनुप्रिया पटेल
Jul 07, 2026 | 01:19 PMकाला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे
Jul 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, तेज हवाओं से उड़े लोहे के शीट, काम रोकने का फैसला
Jul 07, 2026 | 01:10 PMनागपुर: बारिश में ‘फव्वारा’ बने मेट्रो ब्रिज, अब फेज-2 में बदलेगी पूरी ड्रेनेज व्यवस्था
Jul 07, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














