-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- The Honour Received From The Country Will Inspire The Youth Towards Games
जीत से मिले सम्मान से होंगे युवा प्रेरित- हरमनप्रीत सिंह
- Written By: प्रिया जैस
पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करनेवाले भारतीय दल को सम्मानित किया गया। जिसके बाद भारतीय हॉकी के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का ये मानना है कि खेल के बाद जब खिलाड़ियों को इतना भव्य स्वागत और सम्मान मिलता है तो इससे खिलाड़ियों को नई पहचान मिलती है।

हरमनप्रीत सिंह (सौजन्य-एक्स)
चंडीगढ़: पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करनेवाले भारतीय दल को सम्मानित किया गया। जिसके बाद भारतीय हॉकी के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का ये मानना है कि खेल के बाद जब खिलाड़ियों को इतना भव्य स्वागत और सम्मान मिलता है तो इससे खिलाड़ियों को नई पहचान मिलती है साथ ही आनेवाले युवा नई पीढ़ी इससे प्रेरित होती है।
भारत के पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि जीत से मिलने वाली पहचान और सम्मान के कारण युवा पदक जीतने के लिए प्रेरित होंगे।
पेरिस ओलंपिक में, भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार ओलंपिक में लगातार दो कांस्य पदक हासिल करके इतिहास की किताब में अपना नाम दर्ज करा लिया। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन पर 2-1 की जीत के बाद ओलंपिक में 52 वर्षों में पहली बार लगातार दो कांस्य पदक जीते।
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान ने किया हॉकी प्लेयर्स का सम्मान
रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने पदक जीते या इस प्रमुख आयोजन में भाग लिया।
ईमानदारी से किया जाता है सम्मानित
सम्मान समारोह के बाद हरमनप्रीत का मानना है कि बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने के बाद खिलाड़ियों को जिस ईमानदारी और सम्मान से सम्मानित किया जाता है, उसे देखकर अगली पीढ़ी प्रेरित होगी। हरमनप्रीत ने एएनआई से कहा, “यह बहुत बड़ी बात है कि पदक जीतने के बाद पंजाब सरकार आपको सम्मानित कर रही है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि अगर आप जीतते हैं, तो आपको सम्मान और इज्जत मिलेगी।”
#WATCH | Chandigarh: On meeting with Punjab Chief Minister Bhagwat Mann, Captain of the Indian men's Hockey team Harmanpreet Singh says, "It is a big thing that after winning a medal the Punjab government is felicitating you…This will inspire others also that if you win the… pic.twitter.com/rZoTHAjXg2 — ANI (@ANI) August 18, 2024
इन खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार
सम्मान समारोह के दौरान हरमनप्रीत, मनप्रीत सिंह, समशेर सिंह, गुरजंत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह और सुखजीत सिंह को एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी गई। निशानेबाज सिफत कौर समरा, अंजुम मुदगिल, विजयवीर सिंह सिद्धू, अर्जुन सिंह चीमा, अर्जुन बबूता और राजेश्वरी कुमारी को भी नकद पुरस्कार दिया गया।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने किया ओलंपिक चैंपियंस का सम्मान; ललित-राजकुमार को 1-1 करोड़ का इनाम, डीएसपी बनाने का ऐलान
खिलाड़ियों का बढ़ेगा मनोबल
एएनआई से बात करते हुए मनदीप सिंह ने कहा, “इस तरह के सम्मान से आने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। पंजाब में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है और इसका कारण पंजाब सरकार और केंद्र सरकार द्वारा खेलों के लिए बनाई गई नीतियां हैं।” समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की तारीफ की और उन्हें राज्य का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी।
कुल मिलाकर भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान पांच कांस्य और एक रजत सहित छह पदकों के साथ समाप्त किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
The honour received from the country will inspire the youth towards games
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














