फीफा विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ने दर्ज़ की शानदार जीत, FRA vs AUS में ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने किया इकलौता गोल
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
Qatar में चल रहे FIFA World Cup, 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France vs Australi) ने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में जबरदस्त अटैकिंग परफॉरमेंस का नज़राना पेश किया और अल जानूब स्टेडियम में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की और इस ताज़ा वर्ल्ड कप की यात्रा का आरंभ किया।
बीते मंगलवार, 22 नवंबर को खेले गए इस मैच के पहले 10 मिनट के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के खिलाफ पहला गोल दाग दिया था। ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइकर क्रेग गुडविन (Craig Goodwin) ने यह गोल किया था। लेकिन, उसके बाद फ्रांस और आक्रामक हुआ और उसने 27वें मिनट में एक गोल दागा। इस गोल के साथ मानों फ्रांस की टीम को बूस्टर डोज का टॉनिक मिल गया और फिर एक के बाद एक अटैक किया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
E20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
एंटनी ग्रीजमैन (Anthony Greaseman), ओस्मान डेम्बेले (Ousmane Dembele) और काइलियन (Kylian Mbappe) ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से व्यस्त रखा। इस वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम के सबसे ज्यादा उम्र वाले ओलिवियर गिरौद (Olivier Giroud) ने 10 मिनट में धूम मचाई, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागा। हालांकि, वे दो मौके चूक गए।
मैच के दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया की टीम में वो मोमेंटम नजर नहीं आया, जो फर्स्ट हाफ में था। फ्रांस की तरफ़ से काईलियन, ग्रीजमैन, डेम्बेले और गिरौद बेहद आक्रामक हो चुके थे। कुछ देर बाद काईलियन से मिले क्रास को ओलिवियर ने हेडर से गोल मार दिया।
इस हाई वोल्टेज मुकाबले के आखिरी 15 मिनट में काइलियन ने अपने मूवमेंट से ऑस्ट्रेलिया पर प्रेशर बनाए रखा और ऑस्ट्रेलिया डिफेंसिव मोड में आ गया। इसके बाद फ्रांस ने एक गोल और गोल दाग दिया। ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में 4-1 से जीत के बाद फ्रांस अब अगले मुकाबले में जीत के लिए जान झोंक देगा, क्योंकि वह वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन जो ठहरा।
