Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी

MBMC Road Repair Delay: मीरा रोड के एक कॉम्प्लेक्स में पाइपलाइन कार्य 15 जून को पूरा होने के बावजूद 24 दिन बाद भी सड़क का गड्ढा नहीं भरा गया। बारिश से हादसे का खतरा बढ़ गया हैं।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 09, 2026 | 05:58 PM

सड़क गड्ढा (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

MBMC Road Repair Delay News: मीरा रोड पूर्व स्थित पूनम सागर कॉम्प्लेक्स में मीरा – भाईंदर मनपा (एमबीएमसी) द्वारा बिल्डिंग की पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी।

मनपा ने 15 जून को पाइपलाइन का कार्य पूरा कर लिया, लेकिन 9 जुलाई तक भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा

पूनम सागर कॉम्प्लेक्स में पाइपलाइन कार्य के बाद छोड़ा गया खुला गड्ढा बारिश के चलते पानी से भर गया है। इससे गड्ढे की वास्तविक गहराई दिखाई नहीं दे रही, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

रेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात

छत्रपति संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर ट्रैवल्स संचालक फरार

राम मंदिर चंदा चोरी पर क्यों चुप है राहुल गांधी? हुसैन दलवई ने बताई वजह, सीएम फडणवीस को भी घेरा

राम मंदिर चंदा विवाद पर बड़ा दावा: नागपुर की एस्ट्रोलॉजर वसुंधरा बोलीं- 2028 तक सामने आ जाएगा लूट का पूरा सच

स्थानीय नागरिक आशीष पांडे का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित नगरसेवकों को भी दी गई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।

रहवासियों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और गड्ढे को नहीं भरा गया तो बारिश के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने एमबीएमसी प्रशासन से तत्काल मरम्मत कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढे़ः- छत्रपति संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर ट्रैवल्स संचालक फरार

रहवासियों की महानगरपालिका से मांग

रहवासियों ने मीरा-भाईंदर महानगरपालिका से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और पाइपलाइन कार्य के बाद छोड़े गए गड्ढे को जल्द भरने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया है।

जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं, इसलिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन गई है।

रहवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना देरी सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि मानसून के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Thane pipeline pothole mbmc road repair delay news civic infrastructure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 05:58 PM

Topics:  

  • IMD Prediction
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Weather Update
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Monsoon News
  • Pipe Line
  • road damaged
  • Road Development
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.