- Hindi News »
- Sports »
- The Accused Ramnagesh Srinivas Akubathini Arrested For Rape Threatening To Virat Kohlis Daughter He Is Iit Graduate
विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, IIT ग्रेजुएट, थी इतनी सैलरी
- Written By: मृणाल पाठक

मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में भारत का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। जिसकी वजह से भारत सेमीफाइनल (T20 WC 2021 Semifinal) में जगह बनाने में नाकामयाब रही। इसी वजह से टीम को काफी आलोचना (Indian Cricket Team Troll) का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि, भारत इस टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी मैच के साथ ही कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी टी20 की कप्तानी से मुक्त हो चुके हैं। लेकिन, इस विश्व कप में उनकी कप्तानी पर भी कई सवाल उठाए गए।
भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ खेला था, जहां भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट (Virat Kohli Troll On Social Media) को काफी धमकियां मिली थी। कोहली की महज़ 9 महीने की बेटी को भी रेप (Rape Threat To Virat Kohli Daughter) की धमकियां मिली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs GT IPL Final LIVE: 4,4,6,4…विराट कोहली ने रबाडा को जमकर कूटा, RCB की धुंआधार शुरुआत
IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन, इन सब में हैरानी वाली बात ये है कि महज़ 9 महीने की बच्ची को धमकी देने वाला ये शख्स जाहिल-गवार नहीं बल्कि आईआईटी से ग्रेजुएट है। एक पढ़े-लिखे शख्स ने इतनी घिनौनी बात सोशल मीडिया पर तब कही, जब भारत पाकिस्तान से 10 विकेटों से हार गई थी। इस धमकी के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इस पर एक्शन लिया था। वहीं कोहली के मैनेजर ने भी एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने धमकी देने वाले शख्स की खोज शुरू की और आखिरकार उसे बुधवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया और मुंबई लेकर आए।
IIT ग्रेजुएट है आरोपी
सूत्रों की मानें तो आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अगुबथिनी (Ramnagesh Srinivas Akubathini) के तौर पर हुई है, जो कि 23 साल का है। रामनागेश ने दो साल पहले ही आईआईटी हैदराबाद से ग्रेजुएशन की थी। जिसके बाद उन्हें एक टॉप फूड एप में नौकरी मिली थी, जहां उसे सालाना 24 लाख का पैकेज दिया गया था। लेकिन, हाल ही में उसने अपनी नौकरी अमेरिका से मास्टर डिग्री लेने के लिए छोड़ दी थी। वहीं रामनागेश के पिता अब तक समझ नहीं पाए हैं कि उनके बेटे को क्यों गिरफ्तार किया गया। बता दें कि वह भी अपने बेटे के साथ मुंबई आए हैं।
The accused ramnagesh srinivas akubathini arrested for rape threatening to virat kohlis daughter he is iit graduate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMदंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
May 31, 2026 | 09:55 PMIPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
May 31, 2026 | 09:55 PM‘तुम बहुत खराब गा रहे हो’, जब अनु मलिक की डांट से हैरान रह गए थे Kumar Sanu, फिर देर रात मिला खास फोन
May 31, 2026 | 09:43 PMDaund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
May 31, 2026 | 09:31 PMगोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
May 31, 2026 | 09:30 PMIPL 2026 में खिताबी जीत से 156 रन दूर RCB, गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ सिर चढ़कर बोले बेंगलुरु के गेंदबाज
May 31, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














