-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Team Australia Declared Playing Xi For 2nd Test Match
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हेजलवुड की जगह खेलेगा ये खिलाड़ी, मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान
- Written By: अपूर्वा नायक
एडिलेड टेस्ट मैच में फास्ट बॉलर स्कॉट बोलैंड 18 महीनों के लंबे इंतजार के बाद खेल के मैदान में उतरने वाले हैं। बोलैंड ने अपना पिछला टेस्ट प्रतिष्ठित एशेज 2023 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
एडिलेड : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के लिए एडिलेड टेस्ट में गंभीर रुप से चोटिल होने वाले खिलाड़ी जोश हेजलवुड को आराम देकर उनकी जगह फास्ट बॉलर स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस ने ये फैसला लिया है।
क्रिकेट डॉट कॉम के अनुसार, कप्तान कमिंस ने यह भी पुष्टि की है कि मिशेल मार्श एडिलेड टेस्ट में बॉलिंग करने के लिए फिट होंगे। एडिलेड टेस्ट मैच में फास्ट बॉलर स्कॉट बोलैंड 18 महीनों के लंबे इंतजार के बाद खेल के मैदान में उतरने वाले हैं। बोलैंड ने अपना पिछला टेस्ट प्रतिष्ठित एशेज 2023 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। बोलैंड 35 साल के जोश हेजलवुड को रिप्लेस करने वाले हैं, जिन्हें पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान चोट लग गई थी।
स्कॉटी जैसे खिलाड़ी का टीम में आना अच्छा
दूसरी ओर, क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, मार्श को पीठ की अकड़न से जूझने के बाद भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जिसकी वजह से वे पर्थ टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान पूरी ताकत से बॉलिंग नहीं कर पाए थे। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कमिंस ने कहा है कि स्कॉट बोलैंड का टीम में होना बहुत बढ़िया है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से कहा, स्कॉटी जैसे खिलाड़ी का टीम में आना बहुत अच्छा है।
सम्बंधित ख़बरें
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारत ने नहीं किया प्लेइंग XI का ऐलान
इस बीच, भारत ने अभी तक आगामी पिंक बॉल टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है। एडिलेड टेस्ट 6 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें भारत मानसिक और शारीरिक रूप से ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त के साथ उतरेगा, जो पहले टेस्ट में पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 295 रन से हार के दौरान बुमराह की बॉलिंग और कैप्टनेंसी से तबाह हो गया था। हालांकि, मेहमान टीम 2020 के एडिलेड पिंक बॉल टेस्ट के भूत से उबरना चाहेगी, जिसमें वे अपने सबसे कम टेस्ट स्कोर 36 रन पर ढेर हो गए थे, जिससे उस सीरीज की शुरुआत बुरे सपने के साथ हुई थी। पैट कमिंस (4/21) और जोश हेजलवुड (5/8) ने दूसरी पारी में भारतीय लाइन-अप पर कहर बरपाया और 90 रनों का आसान लक्ष्य हासिल किया।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI
पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कैप्टन), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
Team australia declared playing xi for 2nd test match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMमहाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
Jul 15, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














