Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ताइवान ने इस खिलाड़ी की पेरिस से वापसी के लिए तैनात किए F-16 लड़ाकू विमान

पेरिस ओलंपिक 2024 कई अलग-अलग तरह के विवादों से घिरा था। इसमें डोपिंग मामले हो, सीन नदी की स्वच्छता हो या फिर जेंडर विवाद ऐसे कई मामले इस पेरिस ओलंपिक में देखने को मिले। इनमें से जेंडर को लेकर हुए विवाद ने सबसे ज्यादा दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 14, 2024 | 09:20 AM

लिन यू-टिंग (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 कई अलग-अलग तरह के विवादों से घिरा था। इसमें डोपिंग मामले हो, सीन नदी की स्वच्छता हो या फिर जेंडर विवाद ऐसे कई मामले इस पेरिस ओलंपिक में देखने को मिले। इनमें से जेंडर को लेकर हुए विवाद ने सबसे ज्यादा दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।

इस बार पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की मुक्केबाजी में दो जेंडर विवाद सामने आए। जिसमें अल्जीरिया की मुक्केबाज ईमान खलीफ और ताइवान की लिन यू-टिंग सभी की चर्चा का विषय बनी। बता दे कि जेंडर विवाद के बावजूद दोनों ही महिला मुक्केबाज मुकाबले के फाइनल तक तो पहुंची ही और साथ ही दोनों ने स्वर्ण पदक भी जीता है।

वापसी में तैनात F-16 लड़ाकू विमान

पेरिस ओलंपिक खत्म हो चुका है और सभी खिलाड़ी वापस अपने देश लौट रहे है। जिसमें से ताइवान की लिन यू-टिंग के लिए सरकार ने खास इंतजाम किए है। लिन यू-टिंग की घर वापसी के लिए ताइवान ने उनकी सुरक्षा के लिए F-16 लड़ाकू विमान भेजे है।

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना

पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया पोस्ट

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने खिलाड़ियों के स्वागत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए F-16 लड़ाकू विमान तैनात किए।

Do you hear our fighter roar?
Yes, it’s a morning call for you to honor our heroes.#ROCAF #TeamTaiwan pic.twitter.com/56PVQYZGA4
— 國防部 Ministry of National Defense, R.O.C. 🇹🇼 (@MoNDefense) August 12, 2024

जानकारी के लिए बताते चले कि ताइवान ने पेरिस ओलंपिक में कुल 7 पदक अपने नाम किए है। इसमें लिन यू-टिंग के एक स्वर्ण के साथ दो स्वर्ण शामिल है। ताइवान की सरकार ने लिन यू-टिंग के साथ अपने खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिए फ्लाइट की सुरक्षा के लिए लगभग तीन F-16 लड़ाकू विमान भेजे है।

यह भी पढ़ें- खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सहरावत का किया स्वागत, दिया ये खास तोहफा

इसकी पुष्टी ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने की। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह ओलंपिक एथलीट के लिए ताइवान की ओर से शुक्रिया है। जिसके लिए F-16 जेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताइवान के खिलाड़ी मंगलवार की सुबह पेरिस से लौट रहे थे। जिसकी तस्वीर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी। इसमें तीन F-16 जेट को देखा गया था।

एकतरफा मुकाबला

ताइवान की लिन यू-टिंग के लिए मुकाबले एकतरफा रहे। जिसकी मदद से उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। ताइवान की मुक्केबाज ने फाइनल में पोलैंड की जूलिया सजेरेमेटा को 5-0 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट के मेडल पर 3 दिन और टला फैसला, अब 16 अगस्त को निर्णय देगा CAS

जानकारी के लिए बताते चले, कि लिन यू-टिंग और ईमान खलीफा वह महिला मुक्केबाज हैं, जिन्हें 2023 की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से जेंडर विवादों के चलते बाहर कर दिया गया था। दोनों ही महिला मुक्केबाज बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मानकों को पूरा नहीं कर सकी थी।

 

Taiwan sends f16 fighter jets for its athletes to return from paris

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2024 | 09:12 AM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.