- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Ravi Shastri Big Statement After India Loss To South Africa Super 8 Analysis
टीम इंडिया के लिए ये जरूरी था…SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने टीम के लिए ऐसा क्यों कहा?
Ravi Shastri Statement: सुपर आठ में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार पर पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मुकाबले को लेकर भारत की हार पर अपनी बात रखी है।
- Written By: संजय बिष्ट

भारतीय टीम के खिलाड़ी और रवि शास्त्री (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravi Shastri on Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। यह टूर्नामेंट में भारत की पहली हार रही। इस नतीजे के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है और सेमीफाइनल की राह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच पूर्व खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस हार पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि यह हार अभी मिल गई, क्योंकि बड़े मुकाबलों से पहले ऐसा झटका जरूरी था।
भारत के लिए समय पर मिला सबक- रवि शास्त्री
आईसीसी रिव्यू शो में बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि शुरुआत में मिली यह हार टीम के लिए चेतावनी की तरह है। उनके अनुसार सुपर आठ के बाकी दो मैचों से पहले टीम को अपनी रणनीति पर दोबारा काम करने का मौका मिलेगा। शास्त्री ने माना कि जिस टीम के खिलाफ भारत हारा, उसे सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में यह हार टीम इंडिया को अपनी कमजोरियों को पहचानने और सुधारने का अवसर देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय टीम वापसी करना जानती है और इस अनुभव से सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी।
अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर, किसे मिले मौका
टीम संयोजन को लेकर भी शास्त्री ने खुलकर राय दी। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर में से किसे मौका मिलना चाहिए, इस पर उन्होंने कहा कि अनुभव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और अक्षर को टीम में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर संभव हो तो दोनों खिलाड़ियों को खिलाकर टीम को अतिरिक्त संतुलन दिया जा सकता है। उनका तर्क था कि किसी भी दिन एक गेंदबाज का प्रदर्शन खराब हो सकता है, जैसा कि उस मैच में वरुण चक्रवर्ती के साथ हुआ। इसलिए बैकअप विकल्प बेहद जरूरी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
French Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
ये भी पढ़ें: सूर्या एंड कंपनी कब खेलेगी अपना अगला मैच, नोट करें सही तारीख और मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियां
अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प पर जोर
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि अगर आठवें नंबर तक बल्लेबाजी मौजूद होने के बावजूद टीम टी20 में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पा रही, तो रणनीति पर पुनर्विचार जरूरी है। उनके मुताबिक टीम में अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प होना बेहद अहम है। हालांकि ऐसा करने पर किसी बल्लेबाज, जैसे रिंकू सिंह, को बाहर बैठना पड़ सकता है। शास्त्री का मानना है कि अगर रिंकू खेलते हैं तो उन्हें किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज की जगह उतारा जाना चाहिए। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सुपर आठ के बचे मुकाबलों में टीम इंडिया किस तरह के बदलाव करती है और सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को कैसे मजबूत बनाती है।
T20 world cup 2026 ravi shastri big statement after india loss to south africa super 8 analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














